Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रात्रि के समय रोडवेज बसों का संचालन शहर के अंदर से-कपिल देव

मुजफ्फरनगर 17 मार्च। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देश पर रात्रि के समय रोडवेज बसों का संचालन मुजफ्फरनगर शहर के अंदर से किया जायेगा।

मुजफ्फरनगर शहर से प्रतिदिन हजारों व्यक्ति मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, रूडकी, देहरादून, हरिद्वार आदि शहरों में आते-जाते हैं। इनमें कुछ लोग नौकरी करने तो कुछ व्यापार करने के उद्देश्य से इतना लम्बा सफर तय करते हैं।

किन्तु रात्रि के समय परिवहन सेवा उपलब्ध ना होने के कारण परेशानी का समना करते हैं क्योंकि रात को 08  बजे के बाद रोडवेज की सभी बसें बाईपास मार्ग से निकल जाती है और शहरवासियों को अंदर आने में असुविधा तो होती ही है साथ ही किसी अप्रिय घटना होने का भय भी बना रहता है।

इस संबंध में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवहन निगम को निर्देश दिये थे कि निगम की बसों का संचालन रात्रि 08 बजे से प्रातः 06 बजे तक शहर के अंदर से किया जाये। इसी का संज्ञान लेते हुए निगम ने मेरठ, गाजियाबाद और आगरा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिये गये हैं कि रात्रि के समय मुजफ्फरनगर शहर से गुजरने वाली सभी बसों को बाईपास से न होकर, शहर के अंदर से संचालित किया जाये।

कपिल देव ने बताया कि रोडवेज बसों का शहर के मध्य से संचालन किये जाने से प्रतिदिन यात्रा करने वालो को बडी राहत मिलेगी और किसी भी समय आवागमन किया जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 1 =