उत्तर प्रदेश

Khatima News: बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर 4 लाख से अधिक की लूट

Khatima News: झनकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदामें तमंचा और चाकू की नोक पर दो लुटेरों ने बैंक के चार कर्मियों को बंधक बनाकर 4 लाख 83 हजार 10 रुपये लूट लिए. बैंक में लूट की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी झनकट बैंक ऑफ बड़ौदा में पहुंचे. पुलिस सीसीटीवी की मदद से लुटेरों का सुराग ढूंढने में जुटी है.

सीमांत खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लाखों की लूट से हड़कंप मच गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट की सूचना पर खटीमा कोतवाली से पुलिस अधिकारी फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. बैंक से लाखों की लूट की वारदात की सूचना पर जिले से एसपी क्राइम और एसडीएम खटीमा भी मौके पर पहुंचे हुए हैं. 

लुटेरे बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुके हैं. लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन द्वारा बैंक कर्मचारियों से लूट की वारदात के बारे में आवश्यक पूछताछ की जा रही है. साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि लुटेरों का कोई सुराग मिल सके. फिलहाल दिनदहाड़े हुई बैंक में लूट की वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में हैं. बैंक कर्मचारी भी इस वारदात के बाद भयभीत हैं.

खटीमा के उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि, दो लोगों ने देसी कट्टे और चाकू के बल पर बैंक के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है. लूटेरों ने लगभग 4 लाख 83 हजार 10 रूपये लूटे और मौके से फरार हो गए. अभी जांच की जा रही है. यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं डीवीआर को खंगाला जा रहा है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + ten =