लूट

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में ऑपरेशन चक्रव्यूह का बड़ा एक्शन, खालापार पुलिस ने 7 वांछित वारंटी दबोचे; हत्या के प्रयास से गोवध और धोखाधड़ी तक के आरोपी शामिल

Muzaffarnagar खालापार पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में दबिश देकर सात वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के प्रयास और गैंगस्टर से जुड़े मामलों में नामजद अर्जुन, गोवध से जुड़े मामलों में नामजद मुन्ना उर्फ शाहनवाज, लूट के आरोपी सलमान उर्फ मुन्ना, दिल्लू उर्फ दिलनवाज, धोखाधड़ी के आरोपी निसार खान, गोवध अधिनियम में वांछित शाहनवाज तथा चेक बाउंस के आरोपी डॉ. शफीक अहमद शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्लू उर्फ दिलनवाज के कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के स्तर पर चलेगी।

Read more...
वैश्विक

US में फिर भारतीयों पर गोलीबारी का साया! कपूरथला के गुरदीप सिंह की पिज्जा डिलीवरी के दौरान हत्या, मेहसाणा के सुरेश पटेल भी लूट में मारे गए

US में पंजाब के गुरदीप सिंह और गुजरात के सुरेश पटेल की अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में मौत ने भारतीय मूल के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गुरदीप सिंह की पिज्जा डिलीवरी के दौरान गोली मारकर हत्या हुई, जबकि सुरेश पटेल की टेनेसी स्थित दुकान में लूट के दौरान गोलीबारी की गई। गुरदीप का परिवार उसका शव भारत लाने और हत्यारों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है, वहीं सुरेश पटेल की हत्या के मामले में अमेरिकी पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में भारतीय नागरिकों से जुड़े जानलेवा हमलों के मामले 2024 के 11 से बढ़कर 2025 में 14 हुए थे।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Khatima News: बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर 4 लाख से अधिक की लूट

Khatima News: लूटेरों ने लगभग 4 लाख 83 हजार 10 रूपये लूटे और मौके से फरार हो गए. अभी जांच की जा रही है. यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं डीवीआर को खंगाला जा रहा है.

Read more...