फिल्मी चक्कर

सिंगर होने के साथ-साथ एक मशहूर थियेटर आर्टिस्ट भी हैं Saba Azad

Hrithik Roshan और सबा आजाद (Saba Azad) के रिलेशनशिप की खबरें पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं. ऋतिक और सबा को अक्सर साथ कई जगह स्पॉट किया जा चुका है. हालांकि दोनों ही स्टार्स ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. इस बीच  फैंस के अंदर ये जानने की इच्छा है कि आखिर सबा आजाद हैं कौन?

सबा आजाद (Saba Azad) एक एक्टर, सिंगर होने के साथ-साथ एक मशहूर थियेटर आर्टिस्ट भी हैं. सबा आजाद एक बड़े थियेटर घराने से ताल्लुक रखती हैं. सबा आजाद स्ट्रीट थिएटर आर्टिस्ट और निर्देशक सफदर हाशमी की भतीजी हैं. सबा आजाद ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही थिएटर ज्वाइन कर लिया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

इसके बाद उन्होंने (Saba Azad) यही एक आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू कर दिया. सबा आजाद ने यही रहते हुए शार्ट फिल्म गुरूर में काम किया.सबा आजाद (Saba Azad) ने साल 2010 में ‘द स्किन्स’ नाम से खुद की थिएटर कंपनी भी खोली है.

सबा (Saba Azad) ने अपना पहला नाटक ‘लवलुप’ का निर्देशन किया था. सबा आजाद को कई फिल्मों में ऑनस्क्रीन काम करते हुए भी देखा जा चुका है. सबा आजाद को कई एड फिल्म्स में भी देखा जा चुका है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 9 =