फिल्मी चक्कर

प्रियांशु पेन्युली ने आरएसवीपी की आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की टीम में बनाई अपनी जगह

0?Ui=2&Amp;Ik=C16507112F&Amp;Attid=0 |तापसी पन्नू अभिनीत आगामी फिल्म “रश्मि रॉकेट” गुजरात के कच्छ में रहने वाली एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी है, जिसे ऊपर वाले ने बेहद तेज दौड़ने के उपहार से नवाज़ा है। 

निर्माताओं ने अब औपचारिक घोषणा करते हुए यह साझा कर दिया है प्रियांशु पेन्युली फिल्म में रश्मि के पति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

प्रियांशु ने शेयर किया, “इस रोल के लिए आकर्ष ने मुझसे संपर्क साधा था और मैंने हामी भर दी।” अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि आकर्ष खुराना और प्रियांशु अपने थिएटर के दिनों से दोस्त रहे हैं।

प्रियांशु ने दोस्ती की खातिर भूमिका निभाने के लिए सहमति नहीं जताई है, बल्कि इस पूरे सफ़र में पति अपनी एथलेटिक पत्नी का किस तरह समर्थन करता है और उसकी मदद करता है, इस बात ने अभिनेता को फ़िल्म की तरफ़ आकर्षित किया है। यह किरदार भी महत्वपूर्ण है और फिल्म में बेहद अहम है। फिल्म में प्रियांशु एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

खेल शैली की यह फिल्म अब कहानी के एक नए हिस्से के रूप में एक नए स्तर पर पहुंच गई है। नजीतन, दर्शक फ़िल्म का अंतिम रूप देखने के लिए उत्साहित हैं और इसलिए फिल्म पर अपनी नज़रे गड़ाए हुए हैं। मेकर्स अगले महीने से कच्छ में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित, रश्मि रॉकेट का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया द्वारा किया गया है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − six =