Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सरकार के तीन साल पूरे: प्रदेशभर में अपराधों का गिरा ग्राफः चेतन चौहान

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं जनपद मुजफ्फरनगर के प्रभारी चेतन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के तीन साल पूरे हो गये है इस दौरान वर्ष 2014-15 में जो प्रतिव्यक्ति आये 42267 वह बढकर 70419 हो गयी है। प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को 36 हजार करोड़ रूपये का फसली ऋण माफ किया गया है।

केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू कर देश एवं प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया गया है। जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवली योजना में देश में 8 करोड 5 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन दिये गये है। उत्तर प्रदेश में 1 करोड 37 लाख गैस कनैक्शन वितरित किये गये है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तर प्रदेश में तीस लाख से अधिक आवासों का निर्माण कराया गया है। सौभाग्य योजना में दो करोड 65 लाख निःशुल्क विद्युत कनैक्शन वितरित किये गये है। आयुष्मान भारत योजना में 10 करोड 74 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर उपलब्ध कराया गया है।

देश में कुल 7 हजार जन औषधी केंद्र खोले गये है इनमे बहुत कम मूल्य पर दवाईयां उपलब्ध की जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 6 करोड 18 लाख किसान पंजीकृत किये गये है। प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना के लिए 50 हजार करोड रूपये स्वीकृत किये गये है। उत्तर प्रदेश में किसानों को 92 हजार 251 करोड रूपया गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।

चेतन चौहान ने बताया कि 17 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13600 करोड रूपये का ऋण दिया गया है। 27 मंडियों का आधुनिकीकरण कराया गया है। प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना की गयी है। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 81 मजिस्ट्रेट स्तरीय न्यायालय एवं 81 अपर सत्र न्यायालय गठित किये गये है।

अपराधों पर नियंत्रण के लिए 144 नये थाने व 556 नई पुलिस चौकियों का निर्माण कराया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान में 4 करोड 71 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन कराया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में 45383 अध्यापकों की भर्ती पूर्ण व 69000 की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। यूपी बोर्ड में नकल विहिन परीक्षाएं करायी गयी है। 193 नये इंटर कालेज संचालित एवं 55 नये इंटर कालेज की स्वीकृति दी गयी है।

उच्च शिक्षा में बालिकाओं को स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। राजकीय आईटीआई की संख्या 260 से बढाकर 305 कर दी गयी है। 24 राजकीय पोलिटैक्निक, 4 राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना की गयी है। प्रदेश में आयुष्मान योजना में 1 करोड 18 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का चिकित्सा बीमा कवर दिया गया है।

90 लाख 22 हजार 145 लोगों के गोल्डन कार्ड बने है। प्रदेश में 4470 एम्बुलैंस संचालित की जा रही है। मिशन इन्द्रधनुष के तहत शत प्रतिशत बच्चां का टीकाकरण किया गया है। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, बुढ़ाना, मीरांपुर में बहुत बड़ी संख्या में विकास कार्य कराये गये है। गांवों में सड़कों का निर्माण, नालों का जाल बिछाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में दुरस्थ स्थानों तक सड़के बनवायी गयी है। जनपद में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल के लिए पानी की टंकियां बनवायी गयी है। विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए नये पावर हाउस बनवाये गये है।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत अब तक 2 लाख 60 हजार से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। अल्पसंख्यक महिलाओं को बिना मेहरम हज पर जाने की सूचना दी गयी है। अल्पसंख्यक निर्धन पुत्रियों की शादी के अनुदान हेतु 20 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपद खुले में शौच से मुक्त हो गये है। सभी जनपदों में गौवंश संरक्षण केंद्र की स्थापना की गयी है जिसके लिए 180 करोड का बजट स्वीकृत किया गया है। दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना से 23 लाख 76 हजार माताएं लाभान्वित की गयी है। हर जिले में एन्टी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ई टैण्डरिंग प्रणाली लागू की गयी है।

चेतन चौहान प्रभारी मंत्री ने बताया कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजना का लाभ मिले इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाये जा रहे है। कोरोना पर उन्होंने कहा कि नागरिक इससे घबराये नहीं। जनपद के जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यदि किसी व्यक्ति को खासी बुखार आदि की समस्या आती है तो वह तुरंत जिला चिकित्सालय मे चिकित्सकों से मिलकर अपना इलाज करायें

उन्होंने कहा कि इस बीमारी के लिए बचाव ही मुख्य इलाज है। भीडभाड वाले स्थानों पर जाने से बचे। सैनेटाइजर का प्रयोग करे। खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल रखे। यदि इस तरह छोटी छोटी बातो पर ध्यान दिया जायेगा तो कोरोना से हर हाल में बचाव होगा। इससे पूर्व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रभारी मंत्री को बुके भेंटकर स्वागत किया।

अधिकारियों द्वारा राज्यमंत्री एवं विधायकों को भी बुके भेंट किये गये। इस दौरान राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊटवाल, विधायक विक्रम सैनी के अलावा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम ई अमित कुमार सिंह, सीओ हरीश भदौरिया के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, डा. वीरपाल निर्वाल, मीडिया प्रभारी प्रवीन शर्मा, वैभव त्यागी, सुषमा पुंडीर,रेणू गर्ग, अचिन्त मित्तल, नरेन्द्र चौधरी, कोमल प्रसाद गौतम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =