मुठभेड में दो बदमाश घायल: गौकश को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में दो बदमाश घायल हो गए। एक शातिर गौकश को गिरफ्तार किया। बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम व अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत थाना भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में पुलिया के समीप चेकिंग चलाया हुआ था
इस दौरान पुलिस और बदमाशों की भिड़ंत हो गयी. जवाबी कार्यवाही के दौरान शातिर गौकश बदमाश राहत अली पुत्र रहमत अली गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा.
जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलाह, मय खोखा व जिन्दा कारतूस, एक मोटर साइकिल बरामद की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त राहत अली के विरूद्ध संगीन धाराओं लूट, डकैती आदि के एक दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं. इस मुठभेड़ में एक आरक्षी अमित कुमार भी घायल हुआ है।
