शादी में Alia Bhatt ने पहने बेहद सुंदर कलीरे,खूबसूरत तस्वीरें शेयर
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया हैंडल्स इस समय पटे पड़े हैं. दोनों ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया और शादी के बाद ना सिर्फ सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कीं बल्कि पैपराजियों के सामने आकर पोज़ भी दिया. रणबीर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं लेकिन आलिया ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.
इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स के लुक ने सबका ध्यान खींचा. वाइट और गोल्ड ओर्गेंज़ा साड़ी में आलिया ब्यूटीफुल ब्राइड लगीं. वहीं, रणबीर भी गोल्डन और वाइट शेरवानी में बेहद हैंडसम दिखाई दिए. आलिया की शादी में पहनी गई जूलरी ने भी सबका ध्यान खींचा. बड़ी डायमंड रिंग से लेकर मंगलसूत्र तक, सबकुछ बेहद खूबसूरत दिखाई दिया लेकिन आलिया ने हाथ में जो कलीरे पहने, वो बेहद अलग कॉन्सेप्ट पर बने थे.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इन कलीरों पर रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 लिखा हुआ था जो अनंत यानी इनफिनिटी भी दर्शाता है. इसके अलावा आलिया ने मेहंदी के डिज़ाइन से भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने ब्राइडल मेहंदी की जगह मिनिमल मेहंदी पर जोर दिया और बेहद कम डिज़ाइन हाथों पर बनवाए. इस डिज़ाइन में भी रणबीर के नाम का पहला अक्षर R और लकी नंबर 8 बना हुआ था.
आपको बता दें कि दोनों ने मुंबई में अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए थे. इस शादी में केवल परिवार के सदस्यों और करीबियों ने शिरकत की थी. शादी के बाद 16 अप्रैल को रिसेप्शन दिए जाने की खबरें थीं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा नहीं होगा.

