Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री महावीर भगवान के २६२१वे जन्म कल्याणक पर किया भंडारा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री महावीर भगवान के २६२१वे जन्म कल्याणक पर जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन द्वारा प्रातः ०५ः०० बजे जैन मिलन विहार में महावीर भगवान का सन्देश जिया और जिन दो का नारा व विश्व शांति हेतु प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रातः महावीर चौक पर विशाल स्तर पर भोजन वितरण किया गया

जिसमें नरेन्द्र जैन संजय जैन पारस टी०एम०टी० व मनमोहन जैन, मोनिका प्लास्टिक द्वारा फीता काटा गया व मनोज जैन एल०जी० द्वारा दीप प्रज्जवलित कर भोजन वितरण शुरू किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

इस अवसर पर भारतीय जन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री वीर मनोज कुमार जैन जय चन्द जैन व बाई०के० जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे संयोजक वीर राकेश जैन, शाखा अध्यक्ष दिनेश जैन, शाखा मंत्री पंकज जैन द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीर हर्ष जैन, अजय जैन, नरेन्द्र जैन, संजीव जैन, सचिन जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, प्रवीण जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

शाम ०७ः०० बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। जिसमें महावीर भगवान के जन्मोत्सव कल्याणक को बहुत सुन्दर प्रस्तुति की गयी व हिमांशु जैन द्वारा जैन भजन की प्रस्तुति की गयी। मैना सुन्दरी नाटिका की प्रस्तुति की गयी व जन्म कल्याणक पर महावीर
भगवान का पालना झुलाने का कार्यक्रम किया गया।

सभी कार्यक्रम जैन मिलन विहार की महिलाओं व बच्चों द्वारा किया गया। कार्यक्रम जैन मिलन बिहार प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जैन, दिव्या जैन (गर्ग डुप्लैक्स) चित्र अनावरण राजीव जैन, सोनिया जैन (पारस टी०एम०टी०) दीप प्रज्जवलन संजय जैन, अजय जैन (पारस एन्क्लेव), मंच उदघाटन शरद जैन द्वारा किया गया।

सभी अतिथियों का स्वागत योगेन्द्र जैन एडवोकेट द्वारा किया गया। भारी संख्या में जैन समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल कराने में अंजलि जैन, दिव्या जैन, पूनम जैन, नीलम जैन, अर्चना, रूपाली, रिकी रेखा, शीला जैन, मनोरमा जैन, शशि जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाबा साहेब भीम राव अम्बेडर जी की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में गोष्ठी व फल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। सीएमएस डॉ राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मरीजो व तीमारदारो को किया फलों का वितरण। डॉ वाई के त्रिखा, डॉ बी के त्यागी, सीनियर फार्मेसिस्ट अनिल कुमार, ह््रदय रोग विशेषज्ञ डॉ बी.के.जैन सहित समस्त चिकित्सको व अन्य स्टाफ ने किया फलो का वितरण। सभी को दी बाबा साहेब की जयंती पर शुभकामनाएं, बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + three =