वैश्विक

Pakistan: मुल्क नागरिक अशांति की ओर बढ़ रहा है,हिंसा और गुंडागर्दी- Fawad Chaudhry

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक वरिष्ठ नेता ने आगाह किया कि मुल्क नागरिक अशांति की ओर बढ़ रहा है. पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने पंजाब विधानसभा में झड़प पर प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को यह टिप्पणी हुई.

पंजाब विधानसभा में गुस्साएं विधायकों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों से मारपीट की थी. उग्र सदस्यों को काबू में करने के लिए पुलिस बुलायी गई. ये सदस्य कार्यवाहक अध्यक्ष दोस्त मुहम्मद मजारी को प्रांत के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए मतदान कराने से रोक रहे थे.

फवाद ने ट्वीट कर लिखा, “हम पूरी तरह नागरिक अशांति से कुछ इंच दूर हैं, इमरान खान ने जल्द ही बहुत अधिक संयम बरता है, यहां तक कि वह भी इस गुस्साई भीड़ को रोक नहीं पाएंगे और हम देश को नागरिक अशांति की ओर बढ़ते देखेंगे.” पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल का संबंध सुप्रीम कोर्ट द्वारा बागी विधायकों की किस्मत का फैसला करने से जुड़े मामले पर निर्णय लेने में “नाकामी” से है.

 

पार्टी के एक अन्य नेता जुल्फी बुखारी ने कहा, “ये महज कुछ एमपीए (प्रांतीय विधानसभा के सदस्य) हैं, कल्पना कीजिए अगर अवाम काबू से बाहर हो जाती है और मामले को अपने हाथों में ले लेती है.

इस नागरिक अशांति को शांत करने का एकमात्र हल चुनाव है. लोगों को अपने भाग्य का फैसला खुद करने दीजिए. चुनाव कराइए.” प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी उपाध्यक्ष पर हमले की निंदा करते हुए कहा, “हिंसा और गुंडागर्दी का यह खुला प्रदर्शन फासीवादी है.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 3 =