फिल्मी चक्कर

Varun Dhawan की ‘बवाल’ के सेट से लीक हुई तस्वीर..

Varun Dhawan ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है. वह जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं. वरुण ने कुछ समय पहले ही इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंच की थी और अब इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. वरुण लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म से वरुण का लुक वायरल हो रहा है. जिसमें वह बुलेट पर बैठे नजर आ रहे हैं. ‘बवाल’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

Varun Dhawan  का लुक काफी धमाकेदार नजर आ रहा है. फर्स्ट लुक में वरुण रॉयल एनफील्ड बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं. वरुण डैशिंग और रिप्ड लग रहे हैं. उन्होंने ब्लू शर्ट और फॉर्मल ट्राउजर पहना हुआ है. साथ ही शेड्स लगाए हुए हैं. फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है. दिलचस्प बात यह है कि मेगा-कैनवास फिल्म की शूटिंग तीन भारतीय स्थानों और पेरिस शहर सहित पांच यूरोपीय देशों में की जाएगी.

Varun Dhawan बवाल के लिए अपनी बॉडी पर खूब काम किया है. उन्होंने एब्स में फोटो शेयर की थी. उन्होंने फोटो शेयर करके लिखा था नो पेन नो गेन. जान्हवी कपूर और वरुण धवन की ‘बवाल’ 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी. बवाल को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है. वह जल्द ही राज मेहता की जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं. वरुण के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे.

ये फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा वरुण कृति सेनन के साथ भेड़िया में नजर आएंगे. ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =