Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने बिरालसी चौकी पर बॉर्डर को किया सील

चरथावल। पुलिस ने बिरालसी चौकी पर शामली व सहारनपुर जनपद की सीमाओं को सील करते हुए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बन्द कर दी है। तथा बॉर्डर पर अनाउसमेंट के जरिए लोगो से वापस घर जाने की अपील की है।

सीमावर्ती जिलो में किये लोकडाउन एवं पाए गए कोरोना के केसेस के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र की बिरालसी चौकी पर थानाध्यक्ष सूबे सिंह,बिरालसी चौकी इंचार्ज सन्दीप चौधरी,एसआई मोहित आदि ने मौके पर पहुंचकर बैरियर लगाकर शामली व जनपद की सीमाओं को सील कर दिया है।

थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बॉर्डर पर अनाउंसमेंट के जरिए वाहन चालकों से अपील की है कि किसी इमरजेंसी को छोड़ ,अन्य किसी भी दिशा में बॉर्डर पर आवागमन नही करने दिया जाएगा।

ये सम्पूर्ण व्यवस्था आप सभी की सुरक्षा के लिए की जा रही है इसमें सहयोग करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि केवल जरूरत के सामान के लिए घर से एक आदमी निकले और लेकर तुरंत घर को लौटे। किसी भी सूरत में बिना वजह घर से बाहर न निकले।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे देश की जनता को भारी पड़ सकती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =