Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना वायरस से बचने को पुलिस ने एक मीटर की दूरी पर बनाए गोल घेरे

चरथावल। पुलिस ने बैंको,किरयाना की दुकानों व मेडिकल स्टोरों पर 1 मीटर की दूरी पर गोल घेरा बनाकर आने वाले व्यक्तियों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जा रहा है। ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशानुसार चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वस्तुओं मेडिकल स्टोर, किराना दुकानें,बैंक,सब्जी मंडी आदि की खरीदारी करने आये लोगों को 01 मीटर फासले पर व्यवस्थित तरीके से खडा किया जा रहा है।

इसके लिए पुलिस पुलिस ने 1 मीटर की दूरी पर गोल घेरा बना दिया है।ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि गोल घेरा बनाकर लोगो को एक मीटर की दूरी पर खड़ा किया जा रहा है

ताकि कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचा जा सके हमारी इस कोशिश में अपना सहयोग दे याद रखे खरीदारी करने जाएं तो एक-दूसरे से 01 मीटर की दूरी पर खडे हो। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस अपनाएं,कोरोना वायरस को भगाएं।

इसके अलावा चरथावल थानाक्षेत्र की दधेडू चौकी पर चौकी इंचार्ज राजकुमार,बिरालसी चौकी पर इंचार्ज सन्दीप चौधरी व जय हिंद इंटर कॉलिज पर एसआई योगेंद्र चौधरी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ निगरानी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 15 =