फिल्म ‘आरआरआर’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया
आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ को मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. बीते दिनों फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई थी. जिसके बाद अब फिल्म निर्माताओं ने आज फ़िल्म का मोशन पोस्टर और साथ ही टाइटल लोगो रिलीज़ कर दिया है.
सोशल मीडिया पर सबसे प्रतीक्षित पोस्टर का अनावरण करते हुए, ”टीम ने साझा किया, जब एक दूसरे से एकदम अलग ताकतें जैसे पानी और आग एक साथ आते हैं तो ऐसी ही एनर्जी महसूस करेंगे आप.”
#RRRMotionPoster – Telugu – రౌద్రం రణం రుధిరంhttps://t.co/gA2CXYPlLR@ssrajamouli @tarak9999 #RamCharan @aliaa08 @ajaydevgn @DVVMovies #RRRMovie
#RoudramRanamRudhiram pic.twitter.com/lc3Aq4cP9J
— RRR Movie (@RRRMovie) March 25, 2020
यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच, फिल्म का नाम ‘आरआरआर’ का खुलासा होता है. वहीं, यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है.
यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म है. फ़िल्म से जुड़ी हर खबर निश्चित रूप से दुनिया भर में इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए खुशी की सौगात की तरह है जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है.
RISE…. ROAR…. REVOLT….
HITTING SCREENS ON JAN 8th 2021… #RRRMotionPoster pic.twitter.com/ucY8pB1sMR
— RRR Movie (@RRRMovie) March 25, 2020
डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है. फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे.
इस मोशन पोस्टर में दो लोग नजर आ रहे हैं. एक शख्स आग के साथ भागता हुआ पानी की ओर बढ़ रहा है तो दूसरा पानी के साथ आग की ओर बढ़ रहा है. जब आग और पानी बनें ये दोनों हाथ मिलाते हैं तो अलग ही रौशनी उत्पन्न होती है.
