वैश्विक

लॉकडाउन के मद्देनजर पाक को सालाना सिंधु बैठक टालने का प्रस्ताव

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसके कारण देश में लॉकडाउन के मद्देनजर भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के सिंधु आयुक्तों के बीच होने वाली सालाना बैठक टालने का अनुरोध किया है।Indus River
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह बैठक इसी हफ्ते होनी है, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों को हर साल 31 मार्च तक बैठक करनी होती है।

यह व्यवस्था दोनों देशों के बीच हुए सिंधु जल समझौते के तहत की गई है। इस संधि के अनुसार, आयोग की साल में एक बार बैठक होगी, यह एक बार भारत में और एक बार पाकिस्तान में होगी। आयुक्तों के बीच पिछली बैठक अगस्त 2018 में लाहौर में हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि 13 फरवरी को भारत के सिंधु आयुक्त पी.के. सक्सेना ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह को स्थायी सिंधु आयोग की सालाना बैठक के लिए आमंत्रित किया था। 12 मार्च को पाकिस्तान के आयुक्त ने भारत का न्योता स्वीकार कर लिया था और मार्च महीने के अंत में भारतीय समकक्ष से मुलाकात करने की रजामंदी दी थी।

हालांकि, 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया और सूत्रों के मुताबिक जिसके बाद भारत ने दोनों देशों के वृहद हित के मद्देनजर इस बैठक को कुछ वक्त के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =