Barabanki News: भष्टाचार पर ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित
Barabanki News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर अंजलि चौरसिया (Anjali Chaurasia) इस समय बाराबंकी जिले (Barabanki) में तैनात थीं। शासकीय कार्य प्रणाली में ईमानदारी और शुचिता नहीं बरतने के आरोपों में असिस्टेंट कमिश्नर पर यह कार्रवाई की गई है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ ने असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) वाणिज्य कर, सचल दल, इकाई-बाराबंकी अंजलि चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। बयान में कहा गया है कि अधिकारी के खिलाफ विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करते हुए अपनी सुविधानुसार गलत तथ्यों, साक्ष्यों और कूटरचित प्रपत्रों का प्रबंध करने सहित भ्रष्टाचार के अनेक प्रकरण पाए गए हैं।
सीएम योगी द्वारा की गई इस कार्रवाई से विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance Policy) की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) बाराबंकी अंजली चौरसिया को निलंबित कर दिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने के साथ-2 तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप है।
दरअसल, पूर्व में पटना के कारोबारी राजकुमार ने स्क्रैप व्यापारी प्लास्टिक दिखाकर कॉपर और एल्युमीनियम पर टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया था। बड़ी बात यह है कि एडिशनल कमिश्नर स्तर की जांच में करोड़ों के भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई थी। लेकिन एक दर्जन से अधिक शिकायतें होने के बावजूद अंजलि के खिलाफ उस समय एक्शन नहीं लिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अब अंजलि चौरसिया के निलंबन की कार्रवाई की है।

