वैश्विक

ग्रीन जोन में बृहस्पतिवार दो रॉकेट दागे गए

बगदाद के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह दो रॉकेट दागे गए। यह इलाका ‘ग्रीन जोन’ कहलाता है और यहां अन्य देशों के दूतावास तथा सरकारी इमारतें हैं। सेना ने यह जानकारी दी।Image Result For Rocket-Attack-Targets-Baghdad

इराक के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस हमले का निशाना अमेरिकी दूतावास था, जो उस स्थल से कुछ ही दूरी पर है जहां ये रॉकेट आकर गिरे। इराक में विदेशी सैनिकों या राजनयिकों के ठिकानों को निशाना बनाकर पिछले साल अक्तूबर से हो रहे हमलों की कड़ी में यह 26वां हमला है।

कुछ दिन पहले ही बगदाद के उत्तर में इराकी सैन्य अड्डे को भी रॉकेट हमलों का निशाना बनाया गया था। यह वही सैन्य अड्डा है जहां विदेशी सैनिकों को तैनात किया गया है। यद्यपि ताजा हमलों की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली थी, लेकिन अमेरिका को आशंका थी कि यह कार्रवाई हमीद अल-शाबी नामक ईरान समर्थित जिहादी गुट ने की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =