उत्तर प्रदेश

Lucknow (Bijnor) News: शादी समारोह  के दौरान छज्‍जा ग‍िरने से बच्‍ची समेत दो की मौत

Lucknow (Bijnor) News:लखनऊ स्थित बिजनौर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुए भीषण हादसे से एक 6 साल की बच्ची समेत कुल दो लोगों की मौत हो गई है वहीं घटना के चलते करीब 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना थाना बिजनौर के नुरदीखेड़ा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, नुर्दी खेड़ा निवासी बाबूलाल की बेटी मनीषा की शादी जालिम खेड़ा निवासी विशम्भर के बेटे विवेक से होने जा रही थी.

इसी दौरान देर रात द्वारचार के लिए दूल्हा दरवाजे पर पहुंचा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बाबू लाल के मकान के छज्जे पर खड़ी हो गईं. भीड़ ज्यादा होने के कारण छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया. हादसे में छज्जे पर खड़ी महिलाएं व बच्चे मलबे में दब गए.

शादी समारोह  के दौरान एक बड़ा हादसा

गुरुवार देर शाम शादी समारोह  के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहां छज्‍जा ग‍िरने से बच्‍ची समेत दो की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि घायलों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चियां हैं. सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

स्थानीय लोगों ने सभी को किसी तरह से बाहर निकाला. वहीं छज्जा गिरने से नीचे खड़े लोग भी लहूलुहान हो गए. मरने वालों में ठाकुरगंज निवासी बच्‍ची श्रद्धा अपने ननिहाल में शादी समारोह में गई थी.

वहीं कल्ली पश्चिम निवासी पुरोहित राम किशोर तिवारी की भी मौत हो गई. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया. द्वारचार के दौरान हुई इस दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया.

गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज लखनऊ स्थित लोक बंधु अस्पताल में कराया जा रहा है तथा इसी के साथ सरोजिनी नगर स्थित स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र पर भी करीब एक दर्जन घायल लोगों का इलाज जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21293 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =