Muzaffarnagar News:अप्रेंटिसशिप मेले का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेरठ रोड मुजफ्फरनगर पर अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व कहा कि आपको अवसर मिल रहा है
इसका लाभ उठाये ,विशिष्ठ अतिथी विपुल भटनागर ने सभी छात्रों को मन लगा कर अप्रेंटिस करने को कहा जिससे आपको उसी फैक्टरी में कार्य करने का मौका मिले व कहा कि अपना खुद का व्यवसाय करने का भी सोचना चाहिए
कुशपुरी ने कहा सरकार की अनेको योजनाए आज उपलब्ध है उनका लाभ ले कर अपने व देश के भविष्य को आपको उज्ज्वल करना है
अप्रेंटिस मेले में सी.डी.ओ आलोक यादव जी ने सभी छात्रों को शुभकामनाये दी
मेले में प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ कुश पुरी, आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर व सचिव मनीष भाटिया सह सचिव पंकज जैन उपाध्यक्ष ,अमित जैन अनुज परमहँस मौर्य जिला उद्योग केंद्र , रोहिताश पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं आईआईए के अनेक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संचालन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मनोज कुमार दूबे ने किया व उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सातसौ के लक्ष्य के सापेक्ष उद्योगों द्वारा इस मेले में ८२५ से अधिक रिक्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए है जिसका लाभ प्रशिक्षु छात्र उठा सकेंगे।
समस्याओं को सुन जिलाधिकारी ने किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनता दर्शन में सुनी जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

