Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छात्रवृत्ति योजना परीक्षा से पूर्व प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर मे निदेशक मनोविज्ञान साला प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय आय एवं आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा २०२२ -२३ मे परीक्षा से पूर्व एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय गजेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया

जिसमें अनेक परीक्षार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती मीनाक्षी , श्रीमती कुलविंदर कौर ,श्रीमती सोनी, श्रीमती प्रियंका शुक्ला, कुमारी शिखा पांडे, कुमारी अन्नपूर्णा, कुमारी पूजा ,कुमारी जया पांडे उपस्थित रहे सभी ने उपस्थित परीक्षार्थियों को अपने विषय से संबंधित परीक्षा की जानकारी प्रदान की

कतिपय परीक्षार्थियों द्वारा किए गए प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर देते हुए कार्यालय मंडलीय मनोविज्ञान शाला केंद्र मेरठ से आई हुई डॉ मनीषा तेवतिया और डॉक्टर शिवराज द्वारा परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए समय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता के बारे में बताया 

प्रभारी (एन एम एम एस)विपिन त्यागी राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर श्रीमती शैली रंजन जी वह प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में छात्र छात्राओं को जानकारी दी वह उनका मार्गदर्शन किया।

एंटी रोमियों टीम ने किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा, मोरना, शुक्रताल आदि क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कालेजों, कोचिंग सेंटर के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =