News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जहांगीरपुरी हिंसाः राकेश टिकैत बोले-संविधान अलमारी में बंद, बुलडोजर से ट्रैक्टर करेंगे मुकाबला

Rakesh Tikaitमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। बुलडोजर के सामने ट्रैक्टर ही खड़े होंगे। दिल्ली में चार लाख ट्रैक्टर इकठ्ठा कर किसान सरकार को ताकत दिखा चुके हैं। जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अतिक्रमण हुआ, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संविधान अलमारी में बंद कर दिया गया है। जहांगीरपुरी जैसे मामलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। किसी एक बिरादरी को इस तरह टार्गेट नहीं किया जाना चाहिए। बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को काम करने की जरूरत है।
किसान अपने ट्रैक्टर से 40 से 50 साल तक भी खेती कर सकता है, लेकिन एनसीआर में दस साल पुराने ट्रैक्टर ही बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। कभी न कभी बुलडोजर का मुकाबला ट्रैक्टर ही करेगा।

 

भोपा रोड पर 80 हेक्टेयर भूमि में बनेगी नई जेल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सूबे की चर्चित जेल में शुमार जिला कारागार को अब भोपा रोड पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए भोपा रोड पर जट मुझेड़ा गांव से आगे रहकड़ा के जंगल में भूमि चिह्नित की गई है। भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि शासन से हरी झंडी मिलते ही किसानों से बातचीत के बाद भूमि का अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। जिला कारागार सूबे की संवेदनशील कारागार में शुमार है। शहर की गांधी कालोनी व शिवपुरी के बीच घनी आबादी में चल रही जिला जेल की क्षमता केवल 870 कैदियों (840 पुरुष व 30 महिला) की है। 13 एकड़ में बनी जिला जेल की 25 बैरकों में इस समय क्षमता से चार गुना लगभग 2,800 कैदी और बंदी है। आबादी के बीच बने जिला कारागार में कई बार नशीली गोलियां और मोबाइल फोन फेंके जा चुके हैं। इसके चलते लगभग दस साल पूर्व किसी अन्य स्थान पर नई जेल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए जेल के भवन के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते आठ साल पूर्व कारागार के नए भवन के लिए पीनना बाइपास पर काली नदी के किनारे मीरापुर गांव के जंगल में जिला जेल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। करीब 54 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए शासन से किसानों को देने के लिए 12 करोड़ रुपया भी आ गया था, लेकिन अधिग्रहण के नियमों में परिवर्तन के कारण प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। उक्त प्रयास फेल होने के बाद करीब तीन साल पूर्व भोपा रोड पर जट मुझेड़ा गांव से आगे रहकड़ा के जंगल में नए कारागार निर्माण के लिए 80 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शीघ्र ही नए जिला कारागार के निर्माण की उम्मीद जगी है।
रहकड़ा के जंगल में नए कारागार के लिए 80 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक

 

शराब सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त कल्लू पुत्र नरेशो निवासी अहमदगढ ढाकपुरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को ढाकपुरी मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त अश्वनी पुत्र राजेन्द्र िंसह निवासी कस्वा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को मुण्डभर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र राजपाल िंसह निवासी जावन थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारावांछित अभियुक्त सनव्वर उर्फ गुलसनव्वर पुत्र उम्मेद अली निवासी आयस्त बड्डा थाना किठोर, मेरठ को खुशहाल कालोनी लिसाडी रोड मेरठ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 रास भैंस बरामद की गयी।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 संजीव कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त मेहरवान पुत्र जाफर निवासी छतैला थाना तितावी के गिरफ्तार किया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र आजाद वीर निवासी ग्राम टण्डेढा थाना ककरौली मुजफ्फररनगर को होली चौक ग्राम टण्ढेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त सरफराज उर्फ बौलर पुत्र इरफान निवासी मौ0 कस्सावान कस्वा व थाना बुढाना, मुजफ्फररनगर को अभियुक्त के मसकन के पास वाली गली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र इदरीश निवासी मौ0 पछाला कस्वा व थाना बुढाना, मुजफ्फररनगर को अभियुक्त के मसकन वाली गली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द िंसंह द्वारा अभियुक्त प्रियांशु उर्फ भूरा पुत्र राजकुमार निवासी मिल मन्सूरपुर थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फररनगर को मोगपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

 

बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी के संस्थापक चन्द्रभान कश्यप के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता हाजी खालिद अहमद ने की व संचालन किसान नेता घसीटू सिह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि मदरसे के पीछे धोबी घाट तक काली नदी बह रही है। जिसका पानी नालो व गन्दगी के कारण किसान के खेतों तक जाता है। जिससे किसानो को बिमारी फैलने का भय सता रहा है। विजय कश्यप ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे काली नदी की सफाई एवं काली नदी की दीवार को पक्की कराने की मांग की है।
इस दौरान राजू,गोपाल, अशोक, राधे,किशन,नरेश, शुभम,अजय व सोनू आदि मौजूद रहे।

 

पृथ्वी को माता मान उसका संरक्षण जरूरी हैः डा.नीरज कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अर्न्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर समाजसेवी डा.नीरज कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। ताकि पर्यावरण संरक्षण के बारे मे जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सकें। पृथ्वी यानि मानव का गृह निवास जिस पर मानव खेलता है,फलता है,फूलता है। और उस पर ही अपना आश्रय बनाता है। आज हम उसका दिवस मना रहे हैं। मनुष्य जिस पृथ्वी की धूल का फूल है। वह उस पर अपना जीवन व्याप्त करता है और सामाजिक परिस्थितियों, मानवीय परिस्थितियों एवं धार्मिक पर्यावरण मे अपना अर्न्तसंबंध स्थापित करता है। और उसी पर अपना निवास स्थान स्थापित कर उसे प्रदूषित करक ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन एवं प्रकृति से छेडछाड इत्यादि कर उसे नरक बना रहा है। इसी तरह जब वर्ष 1969 मे केलिफोर्निया के पास हीएक बडा तेल का रिवाव हुआ और राष्ट्रीय मुददे के रूप मे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास शुरू किया जो कि 1070 मे 22 अप्रैल यानी पहला अन्तराष्ट्रीय अर्थ डे मनाया गया। पृथ्वी मेरी माता है,और मैं उसका पुत्र हुंं।

12 मानहानि के मुकदमे में बरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में मोहतमिम के खिलाफ दारुल उलूम देवबंद से फतवा मंगवाकर मानहानि किए जाने के आरोप के मामले में निजी परिवाद पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जैबा रऊफ ने साक्ष्य के अभाव में १२ आरोपियों को बरी कर दिया। पांच आरोपियों की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा रफीकुल उलूम महमूदिया के मोहतमिम हाजी शाहिद पुत्र अब्दुल लतीफ ने कोर्ट में केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि १५ मार्च २००८ को उनकी छवि धूमिल करने के लिए कुछ लोगों ने दारुल उलूम देवबंद से एक फतवा मंगवाकर अपने आपको को मदरसा मोहतमिम दर्शाया था। फतवे को बंटवाते हुए हाजी शाहिद पर गबन का आरोप लगाया था। हाजी शाहिद ने परिवाद दर्ज कराते हुए कहा था कि फर्जी फतवा बंटवाकर उसकी मानहानि की गई, जिससे लोगों के बीच उसकी छवि धूमिल हुई।
परिवाद स्वीकार होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या एक की जज जैबा रऊफ ने मामले में गंभीरता से संज्ञान लिया था। इसके उपरांत १७ आरोपियों को तलब किया गया था। इनमें अब्दुल कय्यूम, मो. इस्लाम, हाजी अब्दुल, अब्दुल सत्तार, मोबीन, शौकत, फजरू, जब्बार, अब्दुल, जब्बार, मो. इस्तेखार, मौ. तुफैल, मुस्तफा आदि को तलब किया गया था। कोर्ट ने सभी पर आरोप तय किए थे।
इस मामले में आरोप तय होने के बावजूद पीड़ित और मदरसा मोहतमिम हाजी शाहिद ने कोर्ट में पेश होकर कहा था कि उन्हें घटना याद नहीं है। कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने उक्त लोगों पर इस तरह के आरोप लगाए थे। उनकी कोई मानहानि नहीं हुई। इस पर कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में १२ आरोपियों को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान पहले ही पांच आरोपियों की मौत हो चुकी थी।

टीएलएम किट का दिव्यांग बच्चों को वितरण
मुजफ्फरनगर। खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में प्राथमिक विधालय पचेंडा कला ०१ में दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट का वितरण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में प्राथमिक विधालय पचेंडा कला ०१ में दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने दिव्यांग बच्चो शिक्षा के लिए प्रेरित किया, एवं प्रधानाध्यापक रामधन गुप्ता जी, श्रीमती रेणु जी, और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

स्वास्थ्य मेले का केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटनSanjeev Baliyan
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) भारत सरकार मे मंत्री संजीव बालियान द्वारा ब्लॉक बुढ़ाना में स्वास्थ मेला का उद्दघाटन किया गया। भारत सरकार मे मंत्री संजीव बालियान द्वारा ब्लॉक बुढ़ाना में स्वास्थ मेला का उद्दघाटन किया गया, और मेले में सभी स्टाल पर जाकर अवलोकन किया। खण्ड शिक्षा अधिकरी प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाना ०३ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग बुढ़ाना का स्टाल लगाया गया। जिसमें ०६ से १४ आयु के सभी बच्चों का नामांकन, टी०एल०एम० एवं विभागीय योजना, आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें ए०आर०पी० बुढ़ाना मनोज कुमार, अमीर अहमद, उम्मेद अली व प्राथमिक विद्यालय बुढ़ाना ०३ से प्रधानाध्यापक, धर्मेन्द्र कुमार, व सहायक अध्यापक- हर्ष चोधरी, भावना वरुण, सुमेधा, सरिता, आंचल जैन, दीपा सैनी, अनुराधा, अंजु शर्मा, रश्मि कुमारी मीनाक्षी दिवाकर, संजू रानी, पारुल कुमारी, शिक्षामित्र, सुषमा चौधरी, शायरा बेगम, का योगदान सराहनीय रहा।

समाचार (Muzaffarnagar News)

 

योजनाओं की दी जानकारीचरथावल
चरथावल।(Muzaffarnagar News) कस्बे में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया।मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेले में ७५० लोगों ने अपना परीक्षण कराया। चरथावल कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया।मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधित कई योजनाएं चलायी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अच्छा उपचार मिल रहा है। मेले में सीधे चिकित्सक को दिखाकर दवा भी ले सकते है।ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने कहा कि सरकार कई स्वास्थ्य योजनाएं चला रही हैं। लोग इसका लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रहें।सीएचसी प्रभारी डॉक्टर महक सिंह ने कहा कि मेले के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रही।मेले के आयोजन में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर,जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष मनीष गर्ग, अपर सीएमओ डॉक्टर राजीव निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड, डॉक्टर मनोज त्यागी, डॉक्टर आनन्द, डॉक्टर आमिर,डॉक्टर खालिद, डॉक्टर प्रमोद, दुर्गेश, ज्योत सिंह, शकील अहमद, इजहार अली, ललित आदि मौजूद रहे।

 

फिर चला अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) एमडीए का बुलडोजर अवैध कॉलोनियों पर जमकर चला । मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ बाईपास स्थित त्रिदेव कॉलेज के बराबर में बन रही अवैध कॉलोनी पर एमडीए सचिव महेंद्र कुमार की अगुवाई में एसडीम सदर परमानंद झा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर चलाया। चार बुलडोजरों ने ३२ बीघा जमीन पर नींवों को नेस्तनाबूद कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
वहीं विकास क्षेत्र नई मण्डी मुजफ्फरनगर में महेन्द्र प्रसाद, सचिव, विकास प्राधिकरण, उप-जिलाधिकारी, सदर, क्षेत्राधिकारी, नई मण्डी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में पचौण्डा बाईपास पर अवैध प्लॉटिंग करके विकसित की जा रही अवैध कालोनी को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र नई मण्डी मुजफ्फरनगर में महेन्द्र प्रसाद, सचिव, विकास प्राधिकरण, उप-जिलाधिकारी, सदर, क्षेत्राधिकारी, नई मण्डी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में स्थित पचैण्डा बाईपास पर त्रिदेव स्कूल के बराबर में लगभग १.६७ हे० भूमि पर अंकित बंसल एवं पचौण्डा रोड पर मधुर नर्सिंग होम के पास संजय ठाकुर द्वारा लगभग १.०२ हे० भूमि पर अनाधिकृत रूप से (बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत) अवैध प्लॉटिंग करके विकसित की जा रही अवैध कालोनी को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त ध्वस्तीकरण आदेश निर्गत किये गये। परन्तु अवैध कालोनी के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। जिसके उपरान्त आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त स्थलों पर कुल २.६९ हे० भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग/कालोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण के समय प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता, विनीत अग्रवाल, सहायक अभियन्ता, सुनील गुप्ता व हरिशंकर गौतम, अवर अभियन्ता, राजीव त्यागी, जयकरन सिंह, विनय गर्ग के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक श्री उमेश मलिक की धर्मपत्नी द्वारा बच्चों का अन्नप्रासन कराया। आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल तथा पूर्व विधायक श्री उमेश मलिक की धर्मपत्नी श्री मती रेखा मलिक द्वारा बच्चों का अन्नप्रासन कराया तथा किशोरियों को पोषण पोटली भी दी गयी। मेले में बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गयी।

अर्थ-डे सेलिब्रेशन मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दिन शुक्रवार को अर्थ-डे मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए शिक्षकों एवं बच्चों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मॉर्निंग असेंबली में छात्र-छात्राओं ने भाषण, स्लोगन, कविताओं के माध्यम से धरती के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया। पृथ्वी दिवस पर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें ४ टीम बनाई गई। सभी टीमों के प्रतिभागियों ने क्विज के दौरान अपनी-अपनी प्रतिभा का बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। क्विज का संचालन १२ की छात्रा राधिका अग्रवाल व तमन्ना गर्ग द्वारा हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम ए ने द्वितीय स्थान टीम बी ने तथा तृतीय स्थान टीम सी ओर डी ने प्राप्त किया। इस क्विज के निर्णायक प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने अर्थ-डे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहरीकरण के कारण जंगलों को नष्ट किया जा रहा है। पानी का अत्यधिक दोहन संकट बन रहा है। पानी को बर्बाद न करे ऐसे में हमें निरन्तर बंजर हो रही पृथ्वी को बचाने के लिए धरती हरा भरा रखना होगा ताकि हम पृथ्वी को सुरक्षित रख सकें और अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें।

 

पांच दिवसीय गोग्रीन अर्थ सप्ताह का विधिवत समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गो ग्रीन वीक विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत १८ अप्रैल को जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया था। १९ अप्रैल को पर्यावरण जागरूकता पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया तथा महाविद्यालय सभागार में इसी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत कर जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई थी। २० अप्रैल को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियां एवं बीमारियों के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं इसके कम से कम उपयोग करने पर बल दिया गया, साथ ही साथ ऊर्जा स्रोतों एवं संरक्षण हेतु प्राकृतिक एवं गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। २१ अप्रैल को सेव प्लेनेटअर्थ विषय के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, छात्र छात्राओं ने इस विषय पर बड़ी ही सुंदर ड्राइंग और पेंटिंग का कार्य चार्ट पेपर पर उकेरा। २२ अप्रैल को महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा प्लास्टिक/पॉलिथीन के बहिष्कार के जनजागरण हेतु एक विशाल रैली का आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क पर फेंकी गई पॉलिथीन एवं हानिकारक प्लास्टिक इत्यादि को एकत्रित करके उन्हें यथास्थान पहुंचा कर स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाव का संदेश दिया गया। आज के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता श्री इमरान अली की महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।

 

क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने की समस्या के निदान की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव राजपुर गढ़ी की समस्याओं को लेकर क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव से मुलाकात की कोतवाली प्रभारी ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला महासचिव राजेश कश्यप, युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, सोनू कश्यप, अमित कश्यप लूहसाना, मनोज चौहान, रोहित कुमार, पंकज कुमार, कुणाल शर्मा, राजेश कुमार, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

वारंटी को पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शातिर अपराधियों व वांछितो एवं वारंटियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बुढ़ाना मोड़ जोगिंद्र पाल सिंह उनको जेल भेजने का काम कर रहे है आज भी एक वारंटी अपराधी इंद्रपाल पुत्र हुकम चंद निवासी सलेमपुर थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर को उसके मकान सलेमपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को डीएम कार्यालय पहुंचेRakesh Tikait
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसानो की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सम्बोधित ज्ञापन मे किसानो की खेती की हो रही नीलामी सहित कुछ अन्य मुददो पर ज्ञापन सौपा। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि भाकियू हमेशा से ही किसान हित की लडाई लडती चली आ रही है। जिसके चलते क्षेत्र के किसानो की समस्याओ के समाधान के लिए वे आज जिला मुख्यालय पर आए हैं। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ भाकियू के कई अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

श्रद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा नेता अर्जुन तोमर की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति आंचल तोमर के पति भाजपा नेता अर्जुन तोमर का विगत 18 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया था। अर्जुन तोमर के निधन से जनपद मे शोक की लहर दौड गई तथा कई गणमान्य लोगों सहित क्षेत्रिय ग्रामीणो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी। आज भाजपा नेता अर्जुन तोमर पुत्र देवेंन्द्र सिह के पैतृक गांव मखियाली मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने श्रृद्धांजलि सभा के दौरान स्व.अर्जुन तोमर के चित्र पर पुष्प चढा श्रृद्धांजलि दी। इससे पूर्व प्रातः 8ः00 बजे हवन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनो मे बीर सिंह, रणपाल सिंह, अनिल तोमर, चन्द्रवीर तोमर, बन्टी तोमर आदि सम्मलित रहे।

विश्व पृथ्वी दिवस पर भाजपाईयों ने किया पौधारोपण
मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व पृथ्वी दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर बिजेंद्र पाल, वैभव त्यागी जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, परवीन शर्मा, रविकांत शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

पौधारोपण किया
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति -४ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर बुढाना में बेटियों के नाम पर पर्यावरण संरक्षण व विद्यालय परिसर के सौंदर्य हेतु पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवेश कुमार, शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक बुढाना, एल. सी. रवीना व एल. सी. सुमन उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना बुढाना द्वारा पौधारोपण किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत २२ अप्रैल १९७० को हुई थी। २२ अप्रैल २०२२ की थीम ष्हमारी पृथ्वी में निवेश करेंष् अभियान बेटियों कु.खुशी, कु.सना, कु.मन्तशा के नाम पर फलदार पौधे लगाये गए। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता ,अन्य सहायक अध्यापको व बालिकाओं खुशी, सना ,मनतेश, अनस, सोनिया, अफसा व सदफ का सहयोग रहा।

 

स्कूल में पृथ्वी दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस. डी. ग्लोबल स्कूल में पृथ्वी दिवस बहुत ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया । पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में स्कूल में भिन्न- भिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। जिसमे पोस्टर प्रतियोगिता, मास्क प्रतियोगिता, वाद – विवाद प्रतियोगिता व स्लोग्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पृथ्वी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। है। साथ ही वाद – विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पृथ्वी को कैसे और बेहतर बना सकते हैं ये बताया । पृथ्वी दिवस के आयोजन के मौके पर स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा भी मौजूद रहे, उन्होंने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है। जिसे २२ अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है, इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेशल्ड नेल्सन १९७० में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि प्रथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनो की जरूरत एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती हैं। पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हर साल २२ अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है । पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत १९७० में हुई थी। पृथ्वी दिवस शब्द सबसे पहले जूलियन केनिग दुनिया में लाये थे, उनका जन्म २९ अप्रैल को होता है इसलिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंदोलन की शुरुआत २२ अप्रैल को अपने जन्मदिन के दिन करते हुए इसे पृथ्वी दिवस नाम दिया । जूनियर विंग की मास्क प्रतियोगिता में विराट येलो हाउस प्रथम , साकिब ग्रीन हाउस द्वितीय व निधि व आरव रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता मे रुद्राक्ष ब्लू हाउस प्रथम मनाहिल येलो हाउस द्वितीय अक्षित रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर विंग की पोस्टर प्रतियोगिता मे आस्था, आशु, रितिक येलो हाउस प्रथम शगुन आर्या येलो हाउस, शिवम व अनस ब्लू हाउस से प्रथम स्थान पर रहे। साजिम ग्रीन हाउस रिया ग्रीन हाउस कुशा रेड हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। रिसमन व जासिया ब्लू हाउस, अंशिका व दिया येलो हाउस यशिका चहल ग्रीन हाउस से तृतीय स्थान पर रहे। कविता प्रतियोगिता में रुद्राक्ष प्रथम स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कनक ,अक्षित , प्रियांशु दिशा, रेड प्रथम स्थान पर रहे वाद -विवाद प्रतियोगिता में जशिया व राशी प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण – प्रीति गोयल, मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, अनुज राठी, दीपावली, पूजा पाल, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, , रवि कुमार, सागर नगरवाल, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, शालिनी शर्मा, निखिल, कोमल, सुभाष आदि का सहयोग रहा ।

 

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया
जानसठ।(Muzaffarnagar News) क्षेत्र के गोल्डन बैल्स पब्लिक स्कूल नंगला मुबारिक के प्रांगण में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में छात्र छात्राओं के द्वारा अनेक प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्रों ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार प्रकट किए। जिसमें कक्षा ९ से शिवा पंवार व कक्षा १० से अवनी पंवार ने अपने अपने विचार प्रकट किए। इनके साथ ही कक्षा छः से दक्ष चौहान, निष्कर्ष धीमान, तानिया गर्ग, उस्बा कुरेशी एवं कक्षा सात से जैहरा जैदी ने पोस्टर बनाकर सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा सभी छात्रों ने पौधारोपण करके आज के दिन को सार्थक बनाया।
इस कार्यक्रम में गोल्डन बैल्स पब्लिक स्कूल के प्रगति हाउस के अध्यापक भारती शर्मा, संध्या बालियान, दीपिका राणा और अश्वनी ने सभी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अरविंद कुमार व प्रधानाचार्य रितु गर्ग ने बच्चों के द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

नवाचार और शिक्षण योजना पर दिशा निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संकुल जड़ोदा के प्राथमिक विधालय जड़ोड़ा ०१ में शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजय कुमार के निर्देशो के क्रम में संकुल जड़ोदा के प्राथमिक विधालय जड़ोड़ा ०१ में शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे संकुल जदोड़ा के प्रत्येक विधालय से एक अध्यापक ने प्रतिभाग किया। जिसमे गणित किट के क्रियान्वयन पर निर्देश दिए गए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को नवाचार और शिक्षण योजना पर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी ए आर पी नाथीराम जी, दिवाकर जी, संगीता जी, दीपा जी, संकुल प्रभारी महबूब आलम जी का सहयोग रहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =