Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सख्ती शुरू: अपने अपने घरों में ही अदा की लोगों ने नमाज

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते जहां देश भर में हा हा कार मचा हुआ है और हर तरफ लोग कोरोना वायरस से बचाव में जुटे है, तो वहीं प्रदेश के साथ ही जनपद में भी जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है

जिसके चलते बीती देर रात्रि से ही हर तरह के वाहन एंव आम लोगों पर पुलिस सख्त होती दिखाई दे रही है और उनपर पाबन्दी भी लगा दी गई है। तो वहीं अगर हम बात जुम्मे की नमाज की करें तो बीते दिन से हीजहां पुलिस एंव जिला प्रशासन ने सभी धार्मिक स्थलों के गुरुओं से एक मीटिंग करते हुए जुम्मे की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा करने की अपील की , जिसका असर भी खासा देखने को मिला है

जहां लोगों ने जुम्मे की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा की है जिस पर एस एस पी अभिषेक यादव ने बताया है की आज जुम्मे की नमाज सभी लोगों ने शांति के साथ अपने अपने घरों में ही अदा की है ।

साथ ही साथ कोरोना वायरस के चलते उन्होंने बताया की हम बहुत जल्द ही एक ऐसी व्यवस्था करने जा रहे है जिसमे आम लोग पुलिस एंव अन्य लोग यदि किसी गरीब जरूरतमन्द की कोई भी मदद जैसे खाना,राशन, आदि की मदद और राशन देना चाहता हो तो वह यूपी ११२ पर नॉट करा सकता है जिसके चलते एक गाड़ी मदद करने वाले के यहां पहुंचेगी और उससे मदद का सामान लेकर पीड़ित को पहुंचा देगी।

साथ ही साथ उन्होंने कहा की जो लोग बाहर से पैदल या अन्य संसाधनों से यहां पहुँच रहे है उनकी मदद कई घ्न जी ओ एंव समाज सेवी व् पुलिस की मदद से उनके पास तक खाने पीने की वस्तुएं पहुंचा कर की जाएँगी उन्होंने बताया की पुलिस प्रयास कर रही है की बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को उसके गन्तव्य तक पहुँचाया जा सके ऐसे भी हम इंतेजाम करने के प्रयास करेंगे ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + seven =