Muzaffarnagar News: सन्त निरंकारी मिशन की रक्तदान शिविर व सत्संग कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) मानवता एवं विश्व बन्धुत्व को समर्पित सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन के तत्वावधान में युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरन्तर प्रेरणा लेते हुए सन्त निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से रूड़की रोड स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में समाचार लिखे जाने तक 169 निरकारी भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर में कोविड-19 के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदाताओं का रक्त एकत्र किया। इस अवसर पर बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के मानवता के प्रति किये गये बलिदान को स्मरण करते हुए मानव एकता दिवस के अवसर पर सत्संग समारोह भी आयोजित किया गया
जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय संचालक ने। शिविर में जनपद के विभिन्न गांवों से आये मिशन के सैकड़ों निरंकारी महापुरुषों ने शामिल होकर जहां रक्तदान किया, वहीं सत्संग में भी अनेक महापुरुषों ने गीत व विचारों के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए, बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज यु अन्यू भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला चिकित्सालय से ऑर सोयज सिंह के निर्देशन में डॉ. परवेज आलम, प्रभाष चन्द, रवि कुमार, शमशेर सिंह, राहुल कुमार ममता, रेजा, कंवरपाल श्रीपाल आजार अक्षय, अरुण मेहरा, सचिन कुमार, विपिन कुमार सोनू कुमार ने रक्त संग्रह किया। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की अध्यक्षता में भी किया आयोजित किया गया
जिसमें मिशन के श्रद्धालुगणों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। साथ ही जूम ऐप के माध्यम द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने सम्पूर्ण भारतवर्ष के शेष स्थानों पर आयोजित होने वाले सभी रक्तदान शिविरों को भी सामूहिक रूप से अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया।
सेवादल के भाई-बहनों ने विभिन्न सेवाओं में अपना भरपूर योगदान दिया। स्थानीय संयोजक हटीशकुमार डॉ० सत्यपाल सिंह ड्रीपक कुमार, हेमन्त कुमार धन प्रकाश, सुशील अंश, अनुपम त्यागी, कपिल त्यागी ने रक्तदाताओं का स्वागत व आभार जताया। मानव एकता दिवस के अवसर पर सत्संग की अध्यक्षता कर रहे संजीव कुमार ने कहा कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी सदैव ही समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।
उन्होंने एक ओर जहाँ सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त किया, वहीं दूसरी ओर नशाबंदी एवं सादा-शादियाँ जैसे समाज सुधारों की भी नींव रखी। आपने कहा कि आज के दिन संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग २६५ स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग ४०,००० से ५०,००० यूनिट रक्त संकलित किये जाने की संभावना है।

