समाचार (Muzaffarnagar News)
एमएलसी चुनाव (शिक्षक-स्नातक) हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का लिया जायजा।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने विकास भवन से मतदान पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास भवन परिसर में प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि एमएलसी निर्वाचन कार्य में लगे सभी मतदान कार्मिक अपने सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, गंभीरता और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने मतदान कार्मिकों को को निर्देश दिए कि प्रस्थान से पूर्व चुनाव सामग्री का निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार भली-भांति मिलान कर लें, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बसों की पर्याप्त उपलब्धता, कार्मिकों के आवागमन तथा उनके ठहरने के समुचित प्रबंध समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। घ्उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर दायित्वों का निर्वहन करें। घ्निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान, वाहन प्रबंधन तथा कार्मिकों की उपस्थिति का स्वयं भौतिक सत्यापन करें। घ्इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गंभीर सिंह सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसान दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला स्तर पर किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के उद्देश्य से आज कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में श्किसान दिवसश् का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों एवं किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिकारियों के समक्ष खेती-किसानी से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष बची समस्याओं के समयबद्ध और जल्द से जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर श्किसान दिवसश् का आयोजन किया जाता है, ताकि खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही हो सके और किसानों को अपनी छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए राजधानी लखनऊ या मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
08 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 08 वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों (मसकनों) से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी 08 वारंटी अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त दीपक पुत्र मुन्ना (निवासी – ग्राम मिमलाना, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर), साजिद पुत्र शराफत (निवासी – न्याजुपुरा, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर), वसीम पुत्र फतेह मोहम्मद (निवासी – न्याजुपुरा), दिलनवाज पुत्र इरशाद (निवासी – न्याजुपुरा), बिट्टू पुत्र आरिफ (निवासी – न्याजुपुरा), नीटू पुत्र आरिफ (निवासी – न्याजुपुरा), गुलबहार पुत्र लाला (निवासी – न्याजुपुरा), चन्दर पुत्र मनफूल (निवासी – कल्लरपुर कच्छौली, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर) गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
1 नवंबर से 20 दिसंबर तक पेंशनरों को जमा करना होगा जीवित प्रमाण पत्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश 14-10-2026 के अनुपालन में जवाहर भवन पद्धति के अन्तर्गत विभिन्न बैंको से पेंशन प्राप्त कर रहें समस्त पेंशनरो को अवगत कराना है कि वह अपने जीवित रहने का प्रमाण पत्र 01 नवम्बर 2026 से दिनांक 20 दिसम्बर 2026 तक जिस बैंक से वह पेंशन प्राप्त कर रहें है उस बैंक के शाखा प्रबन्धक के समक्ष स्वंय उपस्थित होकर दो प्रतियों में जमा करने का कष्ट करें। शाखा प्रबन्धक पेंशनरों से प्राप्त जीवित प्रमाण पत्र की एक प्रति कोषागार को उपलब्ध करायेगें। तथा एक प्रति अपने पास अभिलेख हेतु सुरक्षित रखेगें। उन्होंने बताया है कि बैंकों को ऑनलाईन जीवित-प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था करने हेतु भी आदेशित किया गया है। पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाईन ूूू.रममअंद चतंउंद.हवअ.पद पर भी दे सकते है। जिससे पेंशनरों को कोई असुविधा ना हो ऐसी स्थिति में पेंशनरों को ऑनलाईन जमा करायें गये जीवित प्रमाण पत्र की प्रति कोषागार कार्यालय में देने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया है कि पेंशनर अपनी सुविधानुसार अपना जीवित प्रमाण पत्र सीधे कोषागार कार्यालय में भी जमा करा सकता है।
छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमणः मेधावी छात्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
मुजफ्फरनगर। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को समर्पित मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के तहत महिला थाने में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय, अलमासपुर की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय की मेधावी छात्रा स्वाति को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं स्वाति की उपस्थिति में जनसुनवाई की गई, जहाँ उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना। इस पहल के जरिए छात्राओं को शिकायत दर्ज करने, उनकी प्रकृति के अनुसार कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी मिली। महिला थानाध्यक्ष श्रीमती प्रीति चाहल ने मिशन शक्ति टीम के साथ छात्राओं को थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस सहायता लें। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ना और उनमें आत्मनिर्भरता के गुण विकसित करना रहा।
विश्व पोलियो दिवस पर निकलेगी जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 द्वारा विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार 24 अक्टूबर को एक जागरूकता रैली रूडकी रोड स्थित नगरपालिका कन्या इंटर काॅलेज से निकलेगी जो सीएमओ कार्यालय रूडकी रोड पर जाकर समाप्त होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव, सुनील अग्रवाल, डा.नितिन जैन, नवीन सिंघल, शरद जैन, संदीप गुप्ता ने बताया कि 24 अक्टूबर को यह रैली रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के 13 नगरो मे एक साथ निकाली जाएगी। इसमें रोटरी परिवार के सदस्य एवं स्कूली बच्चे लोगों को पोलिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव, नियमित टीकाकरण और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के प्रति जागरूक करेंगे। रो.राजकुमार रहेजा एवं सागर अरोरा ने बताया कि मुजफ्फरनगर की रैली मे विभिन्न स्कूलो के 500 बच्चे प्रतिभाग करेंगे और नगरपालिका स्कूल मे एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। नगर पालिका स्कूल मे होने वाले कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्या श्रीमति सुमित्रा सिंह की देखरेख मे हो रहा है। जिसमे खतौली, शामली, बडौत के रोटेरियन के साथ साथ रोटरी गर्वनर पायल गौर, चेयरमैन मिनाक्षी स्वरूप, सीएमओ डा.सुनील तेवतिया, पोलियो के नोडल आफिसर डा.अशोक कुमार और सागर अरोरा भी इस कार्यक्रम मे सहयोग करेंगे। यह आयोजन स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को प्रदशित करेगा। प्रेसवार्ता मे विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमति सुमित्रा सिंह ने बताया कि रैली के लिए विघालय परिवार केा एकजुट कर आवश्यक तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। यह रैली रोटरी के इतिहास मे मील का पत्थर साबित होगी। इस लिए इसे पोलियो एण्डफिट डिस्ट्रिक्ट रैली का नाम दिया गया है।
कार्तिक मास 27 से होगा शुरू, दीपावली से लेकर
महापर्व छठ तक मचेगी धूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भक्ति, साधना, संयम और पुण्य अर्जित करने की परंपराओं से जुड़ा कार्तिक मास में प्रमुख पर्व त्योहार होंगे। 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलने वाले इस मास में करवा चैथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और कार्तिक पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास भगवान विष्णु को विशेष प्रिय है। इस दौरान सुबह स्नान, भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा, तुलसी सेवा, दीपदान, व्रत और कथा श्रवण को पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि नियमित दिनचर्या, आत्मसंयम, सेवा और दान के माध्यम से व्यक्ति आध्यात्मिक शांति को प्राप्त करता है। माह में मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष छटा देखने को मिलेगी। बाजारों में खरीदारी और घरों में तैयारियों का माहौल बनने लगेगा। धनतेरस पर बर्तन और आभूषण खरीदने की परंपरा के बाद दीपावली पर घर-आंगन दीपों से जगमगाएंगे। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता को मजबूत करेंगे।
मास के प्रमुख पर्व-त्योहार
29 अक्टूबर करवा चैथ
महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चैथ का व्रत करेंगीं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व के दिन सुहागिन शिव पार्वती की उपासना कर व्रत करेंगी। गणेश और कार्तिकेय के साथ चंद्रदेव का पूजा होगा।
छह नवंबर धनतेरस-धन और आरोग्य की कामना के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। बाजारों में बर्तन, आभूषण और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा रहेगी।
आठ नवंबर दीपावली-घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए जाएंगे। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ रोशनी का पर्व मनाया जाएगा।
10 नवंबर गोवर्धन पूजा और चित्रगुप्त पूजा-गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का विशेष महत्व रहेगा। कायस्थ समाज के लोग कलम-दवात और बहीखातों की पूजा कर चित्रगुप्त महाराज का स्मरण करेंगे।
11 नवंबर भाई दूज-बहनें अपने भाई की सलामती को लेकर इस दिन व्रत रखकर पूजन करेंगी। बहनें भाई को घर बुलाकर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख व समृद्धि की कामना करती हैं।
13 से 16 नवंबर-लोक आस्था का महापर्व नहाय-खाय से आरंभ होगा। 13 नवंबर को व्रती नहाय-खाय करेंगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देंगी। 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा।
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा प्रांगण, रामलीला मंचन का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वावधान में पटेलनगर में आयोजित 51वें श्रीरामलीला मंचन महोत्सव का बुधवार को भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक लीला मंचन के साथ भावपूर्ण समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर मंच पर जैसे ही प्रभु श्रीराम का राजतिलक संपन्न हुआ, पूरा पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राज्याभिषेक के उपरांत भगवान श्रीराम ने अपने तीनों भाइयों के साथ अयोध्या का राज-पाट संभाला। महोत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नृत्य नाटिकाएं पेश कीं। इन जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने समाज में अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का सनातन संदेश प्रेषित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति द्वारा पटेलनगर में चल रहे रामलीला महोत्सव के दौरान आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), नरेन्द्र गोयल (ंदुर्गा इस्पात) और मुकेश गोयल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पूर्व पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने पूजन सम्पन्न कराया। अतिथियों ने भगवान श्रीराम का राज तिलक कराया तो पूरा पंडाल श्रीराम नाम के जयघोष से गंुजायमान हो उठा। इसके साथ ही अयोध्या में रामराज्य की स्थापना हुई और अधर्म पर धर्म की विजय पताका लहराती रही। मंचीय प्रस्तुतियों का शुभारम्भ नन्हीं कलाकार अवन्या बंसल द्वारा मराठी शैली में भगवान श्री गणेश की वन्दना का मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा बटोरी। कलाकारों ने भस्मासुर वरदान और वध की लीला का संुदर प्रस्तुतिकरण देकर भगवान विष्णु के श्रीराम अवतार के प्रसंग को प्रस्तुत किया। मां काली के रुद्र अवतार और महिषासुर वध लीला के लिए प्रस्तुत नृत्य नाटिका आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अलावा सुदामा-कृष्ण की मित्रता को प्रदर्शित करती नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अन्य कलाकारों ने अपनी नृत्य कला प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया। अंत में रामलीला कमेटी की ओर से अतिथियों के द्वारा रामलीला मंचन के निर्देशकों, कलाकारों और सहयोगी कर्मचारियों को पारितोषिक वितरण करते हुए सम्मानित किया। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने सभी कलाकारों, सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्रीराम की आरती के पश्चात इस वर्ष के रामलीला मंचन महोत्सव के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, मीना ऐरन, ज्योति ऐरन, गौरव बंसल भिवाड़ी के अलावा सुरेन्द्र मंगल, विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा, नारायण ऐरन, विजय गुप्ता, मुकेश गोयल, मनीष कपूर, राकेश बंसल, जितेन्द्र नामदेव, राजेश मित्तल, भगवती, तनिष्क भारद्वाज, डीके जैन, गौरव मित्तल, अनिल लोहिया, अंशुल गुप्ता, ऋषभ जैन, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, विपिन जैन, हरिओम मास्टर, आकाश गोयल, सोनू सिंह, विपुल मोहन, यश चैधरी, जितेन्द्र उपाध्याय, दीपक डांसर, भूरा डांसर, यश गर्ग, प्रियांशु, पंकज शर्मा, शिवांश ठाकुर, कृष्णा नामदेव, स्पर्श गर्ग, विवेक सिंघल सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति रही।
खेल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। 70वी जनपदीय खो खो प्रतियोगिता 2026 जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रावापुरी सठेड़ी के क्रीड़ा स्थल पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट सचिन आर्य जी और प्रधानाचार्य डॉ चन्द्रमोहन शर्मा जी ने फीता काटकर संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर प्रबंधक महोदय ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और प्रधानाचार्य जी ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास खेल के माध्यम से ही होता है। प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथि प्रधानाचार्यों एवं क्रीडा शिक्षकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया सभी आगंतु का तिथियां के प्रति आभार प्रकट किया । जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता, संजय राणा, अनुराग जैन,डॉ कुंवर सिंह, संजीव लाल, डॉ कुमार विजय रंजन, पारस राम, सुरेन्द्र सिंह, कपिल त्यागी, संजीव, भूपेंद्र जी और जनपद मुजफ्फरनगर से जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, अक्षय कुमार, प्रदीप लाल, विकास मोतला, गया प्रसाद प्रजापति, नीरज कुमार, विनुज कुमार, शुभम पाल, समीर चैधरी, कृष्णपाल, विक्रम सिंह, विकास गौरव, राहुल राणा, पवन कुमार, आकाश वर्मा, डॉ रवि चैधरी, श्रीमती बबिता राणा, शालू राणा, पूजा रानी, रेखा सिंह शारीरिक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉ मनुराधा एवं श्री रविंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया ने किया और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री विक्रान्त चैधरी ने बताया कि अंदर 19बालक वर्ग में तहसील खतौली ने सदर को पराजित किया और अंदर 17 बालक वर्ग में सदर ने खतौली को पराजित किया तथा अंदर 14 बालक वर्ग में तहसील जानसठ ने बुढाना तहसील को पराजित किया इस प्रकार से जनपद के विभिन्न तहसीलों से विभिन्न वर्गों में चयनित प्रतिभागी मंडली प्रतियोगिता में 27 अक्टूबर 2026 को दीपचंद्र ग्रैन चैंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रतिभाग़ करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजेंद्र त्यागी, विक्रांत मानव, मीनाक्षी ,कुलदीप कुमार, रीता कुमारी, सतीश चंद्र पांडे, धर्मेंद्र मलिक, वीरेश लाल ,नीरज कुमार, रविंद्र शर्मा ,चिंकी कुमारी, शिखा देवी ,सुमित कुमार, सोनिया एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।
प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक और तिलक उत्सव के साथ रामलीला महोत्सव का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला भवन नई मंडी में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक व तिलक उत्सव के साथ अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु वशिष्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्री राम का राजतिलक किया भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न को प्रभु की सेवा में खडे एवं हनुमान जी को प्रभु के चरणों में बैठा देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए, तत्पश्चा कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया व समस्त कमेटी ने प्रभु श्री राम को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अलौकिक दृश्य को देख पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। तत्पश्चात मुरादाबाद से आए उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शाे व एक ईंट एक रुपया के समाजवादी सिद्धांत व माता लक्ष्मी का वरदान और अग्रोहा की स्थापना पर आधारित एक बहुत ही सुंदर नाटिका का भव्य मंचन किया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी राकेश बिंदल व सतीश गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, श्री बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की सामाजिक व्यवस्था और माता लक्ष्मी के वरदान से हुई अग्रोहा की स्थापना का इतिहास आज भी संपूर्ण समाज को एकजुट रहने, समानता और एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील सिघल मावे वाले, दिनेश बंसल, अनिल तायल व काफी संख्या में वैश्य बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर कमेटी के अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, मुकेश गुप्ता, राजेश गोयल, विवेक गर्ग, विदित गुप्ता, शरद गोयल विवेक बंसल, बृज गोपाल छारिया आदि ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पटके पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को स्पष्ट संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा, निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से पहुंचें और पूरी मुस्तैदी, सतर्कता तथा जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ मतदाताओं को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने और निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देने पर विशेष जोर दिया गया।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एसएसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। चुनाव ड्यूटी के दौरान निष्पक्ष व्यवहार, अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और पुलिस बल की तैनाती से संबंधित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की तैयारियों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना है। पुलिस की ब्रीफिंग के माध्यम से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों और सतर्कता के महत्व से अवगत कराया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता बरकरार रखना प्राथमिकता रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशों के अनुरूप जिम्मेदारी निभाने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।
कड़ी निगरानी में 22 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिले में बनाए गए 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने बताया कि परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों के कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, एसडीएम कृष्णकांत, डीआईओएस हरिकेश यादव, बीएसए संदीप कुमार, आयोग के समन्वय अधिकारी, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रिफ्लेक्टर अभियान से दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर शासन-प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे के निर्देशन में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल की गई। अभियान के तहत व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के महत्व को प्रमुखता से बताया गया। रात के समय और कोहरे के दौरान सड़क पर वाहनों की दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगे होने से दूसरे चालकों को दूर से ही वाहन दिखाई देने में मदद मिलती है।
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सक्रियता-जिला प्रशासन और यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना भी है। इस दिशा में जागरूकता अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षा उपाय अपनाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया जा रहा है। इस अभियान में सूचना एवं प्रसारण विभाग के अपर जिला सूचना अधिकारी नर सिंह का भी सहयोग रहा। जनजागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर लगाएं, गति नियंत्रित रखें और रात तथा कोहरे में अतिरिक्त सावधानी बरतें। शासन-प्रशासन, यातायात पुलिस और आमजन के साझा प्रयासों से सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा अनमोल जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।


