उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: मौसेरे भाई से था प्रेम प्रसंग, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Fatehpur News: कुरस्तीकला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाश मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन थे, जिन्होंने प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी थी. पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी, तब उनकी ये हकीकत सामने आई.

पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे शादी करना चाहते थे. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने की बात सामने आई है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन दोनों के सिर के साथ-साथ शरीर में गहरी चोट लगने को मौत की वजह बताया गया है.

इसके साथ ही युवती के गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है. उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला कि युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था, लेकिन इनके परिजन शादी नहीं करना चाहते थे. इसी कारण दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली.’

पुलिस ने बताया कि गाजीपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले किसान का 26 वर्षीय यह बेटा पुणे में शटरिंग का काम करता था. कुछ दिनों पहले ही वह गांव आया था. युवक के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने शाम को फोन करके कहा कि वह बस में बैठने जा रहा है. इसके बाद हमें पता चला कि बेटे के साथ साढ़ू की बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है.

 युवती के पिता ने बताया कि साढ़ू का बेटा देर शाम उनके घर आया था और कहा कि उनकी अम्मा की तबीयत खराब है. इस पर बेटी को उसके साथ गांव जाने को कहकर भेज दिया था. युवक और युवती के परिजन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की खबर से अज्ञानता जता रहे हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =