Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जागरूकता कार्यक्रम का विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ आयोजन

बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर बुढाना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बुढाना मे एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं/बालिकाओं को मलेरिया एवं विश्व मलेरिया दिवस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत 25 अप्रैल 2008 को हुई थी। विश्व मलेरिया दिवस की थीम का मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का प्रयोग करें। भारत मे मलेरिया उन्मूलन वर्ष २०३० रखा गया हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय वर्ष 2027 तक भारत को मलेरिया मुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मलेरिया से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्राओं, नीतू, अंजली, निकिता,वीशू, मन्तशा व मनस्वी को पेंसिल बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। एवं कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि वार्डन, सहायक अध्यापक प्रियंका, पूनम शर्मा, फरजाना, मोनिका चौधरी का सहयोग रहा।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में संकुल जटमुझेडा के कंपोजिट विधालय तिगरी में शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में संकुल जटमुझेडा के कंपोजिट विधालय तिगरी में शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया

जिसमे संकुल जटमुझेडा के प्रत्येक विधालय से एक अध्यापक ने प्रतिभाग किया। जिसमे गणित किट और बाल वाटिका के क्रियान्वयन पर निर्देश दिए गए इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर द्वारा सभी को शिक्षा में नवाचार करने पर कार्य करने को निर्देश दिया

इस अवसर पर सभी ए आर पी दिवाकर, नाथी राम, संगीता, संध्या का सहयोग रहा। श्रीमती प्रतिभा ने जन सहयोग हेतु एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया और संदीप ने गणित शिक्षा पर एक विशेष नवाचार सभी के सामने प्रस्तुत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =