News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव हरसोली में डॉक्टर पूर्वी एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ३६ महिला ४६ पुरुष एवं २१ बच्चों सहित कुल १०३ लोगों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की जांच व उपचार करा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, शिविर में सभी दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा संचालित सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव हरसोली में यह प्रथम चिकित्सा शिविर लगाया गया, इस दौरान चीनी मिल की ओर से वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक उत्तम वर्मा, जोनल इंचार्ज चंद्रशेखर, गौरव, मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल एवं अन्य अधिकारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे,

 

 

हत्या का किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थानाक्षेत्र बुढाना के जंगल ग्राम सुल्तानपुर में एक युवक, विपिन निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना घायल अवस्था में मिला था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक के परिजनों द्वारा थाना बुढाना को लिखित तहरीर दी थी जिसके आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना बुढाना पुलिस द्वारा उपरोक्त हत्या के अभियोग में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल डंडे बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों रवि पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, आकाश उर्फ सन्नी पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से आलाकत्ल ०२ डण्डे खून से सने हुए। अभियुक्त रवि की बहन की कुछ समय पूर्व शादी हो गयी थी परन्तु मृतक विपिन शादी होने के बाद भी उसकी बहन को परेशान कर रहा था जिस कारण दोनों अभियुक्तों द्वारा विपिन की हत्या कर दी गयी थी।

 

टै्रक्टर-ट्राली चालक की सड़क हादसे में हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास के समीप सडक हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक युवक की मौत हो गई। जबकि इस दौरान ट्राले मे सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बिलासपुर बाईपास के समीप टै्रक्टर-ट्राली व कैंटर के बीच भिडन्त हो गई। इस हादसे मे टै्रक्टर-ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने इसकी सूचना नई मन्डी कोतवाली पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से दोनो घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां उपचार से पूर्व सिखेडा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बहादरपुर निवासी राजपाल पुत्र महावीर की मौत हो गई। वहीं दूसरी और युवक राजपाल के एक्सीडेन्ट की खबर मिलते ही उसके परिजन व पडौसी अपने गांव बहादरपुर से जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के दूसरे घायल सलमान के परिजनो को भी सूचना दी। युवक राजपाल की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

शिलापट अज्ञात युवकों ने तोड़ीSisauli News
भौराकला। (Muzaffarnagar News) केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान द्वारा बीते दिन जिस सडक का शिलान्यास किया गया था। उस शीलापटट को अज्ञात तत्वों द्वारा तोड दिए जाने से भाजपा कार्यकर्ता हताश व निराश हैं। क्षेत्रिय ग्रामीणो का कहना है कि यह बहुत छोटी मानसिकता का कृत्य है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितिन बालियान ने इस सम्बन्ध मे थाना भौराकला पर तहरीर देते हुए आरोपी अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान द्वारा बीते दिन सिसौली के हडौली-काकडा मार्ग का शिलान्यास किया गया था। यह शिलापट सिसौली हडौली मार्ग पर किसान योगेश के नलकूप के पास लगाया गया था। सिसौली निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितिन बालियान का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने बीती रात साजिश करके शिलापट को तोड दिया है। जिससे कस्बेवासियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ मे निराशा का माहौल है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रिय ग्रामीण तथा भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी और पुलिस-प्रशासन इस मामले की जांच पडताल मे जुट गया है।

 

अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथराशाही निवासी गोपाल चन्द पुत्र नरेश आज सुबह अपनी बाईक द्वारा बुढाना मोड पर किसी काम से जा रहा था। कि इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। एक अन्य सडक हादसे के अर्न्तगत बुढाना क्षेत्र के गांव विज्ञाना निवासी युवक सुमित भी शाहपुर जाते वक्त नदी के पुल के समीप सरिये से लदी ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र के निकटवीं गांव जौहरा निवास मुकेश पुत्र चन्द्र प्रकाश आज दोपहर के वक्त अपनी स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर मे किसी काम से जा रहा था।कि इसी बीच वह मेरठ की और से तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। घायल द्वारा चीखने की आवाज सुनकर पडौसी दुकानदार मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त स्कूटी को किराने पर खडी कराकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

जागरूकता कार्यक्रम का विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर बुढाना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बुढाना मे एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं/बालिकाओं को मलेरिया एवं विश्व मलेरिया दिवस के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विश्व मलेरिया दिवस की शुरुआत 25 अप्रैल 2008 को हुई थी। विश्व मलेरिया दिवस की थीम का मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का प्रयोग करें। भारत मे मलेरिया उन्मूलन वर्ष २०३० रखा गया हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय वर्ष 2027 तक भारत को मलेरिया मुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मलेरिया से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्राओं, नीतू, अंजली, निकिता,वीशू, मन्तशा व मनस्वी को पेंसिल बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। एवं कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि वार्डन, सहायक अध्यापक प्रियंका, पूनम शर्मा, फरजाना, मोनिका चौधरी का सहयोग रहा।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी सदर के नेतृत्व में संकुल जटमुझेडा के कंपोजिट विधालय तिगरी में शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजय कुमार के नेतृत्व में संकुल जटमुझेडा के कंपोजिट विधालय तिगरी में शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे संकुल जटमुझेडा के प्रत्येक विधालय से एक अध्यापक ने प्रतिभाग किया। जिसमे गणित किट और बाल वाटिका के क्रियान्वयन पर निर्देश दिए गए इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर द्वारा सभी को शिक्षा में नवाचार करने पर कार्य करने को निर्देश दिया इस अवसर पर सभी ए आर पी दिवाकर, नाथी राम, संगीता, संध्या का सहयोग रहा। श्रीमती प्रतिभा ने जन सहयोग हेतु एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया और संदीप ने गणित शिक्षा पर एक विशेष नवाचार सभी के सामने प्रस्तुत किया।

शिलापट तोडने भाकियू अध्यक्ष ने की निंदा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने शिलापट्ट तोडे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार घटना एक घिनौना कदम है। उन्होने कहा कि उन्होने इस तरह की घटनाओं का हमेशा विरोध किया है। उन्होने कहा कि समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे ऐसे लोगां को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
पीजेन्ट एसो.ने की निन्दा
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान के प्रयास से बनने वाले सिसौली-काकडा मार्ग के शिलापटट को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड दिए जाने से एक और जहां क्षेत्रिय ग्रामीणों,भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो मे नाराजगी बनी हुई है। वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर अन्य संस्थाओ द्वारा प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पशुपालन मंत्री डा.संजीव बालियान के प्रयास से बनने वाले सिसौली-काकडा मार्ग के शिलापटट को तोडे जाने की घटना की निन्दा करते हुए कहा कि कुछ लोग विकास नही चाहते। ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।

 

जीएसटी की दरे बढाये जाने का विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई, बैठक में जी एस टी परिषद द्वारा राज्यों की राय के बगैर जी एस टी की दरें बढ़ाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया,
प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि जी एस टी परिषद ने कर की दरें बढ़ाने को लेकर राज्य सरकारों और व्यापारी आयोग के सदस्यों से कोई विचार विमर्श नही किया है और न ही जीएसटी परिषद द्वारा यह स्पष्ट किया गया है की जिन १४३ वस्तुओं पर जीएसटी की दरें बढ़ाई जा रही है वे कौन सी वस्तुएं है यह उचित नहीं है व अधिकतर उत्पादों को जीएसटी की सर्वाधिक २८ फीसदी टैक्स की श्रेणी में डालने संबंधी भी कोई प्रस्ताव राज्य सरकारों से नहीं लिया गया है जबकि जीएसटी परिषद ने कर की दरों को युक्तिसंगत बनाकर राजस्व बढ़ाने के बारे में सुझाव के लिए पिछले वर्ष राज्य सरकारों के मंत्रों की समिति का गठन किया था फिर भी उनकी राय के बगैर जो जीएसटी दरें बढ़ाई जा रही है वह गलत है इस कदम से व्यापार जगत एव आम जनता पर अत्याधिक बोझ बढ़ेगा,जी एस टी परिषद एव वित मंत्रालय को इस ओर ध्यान देना चाहिए,बैठक में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर महामंत्री पवन वर्मा,शोभित जैन,शिव कुमार सिंघल,विजय कुच्छल,उदित किंगर, मुकेश गुप्ता,आनंद गुप्ता,सुनील वर्मा, राजेंद्र अरोरा आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

बैंकों के आसपास एसएसपी के निर्देश पर चैकिंग अभियान चला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्रहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

लगी सोलर लाईट
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में विकास खंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत बसेड़ा विकासखंड दुर्गा जी के बटुक भैरव स्थान के पास बढ़ना बसेड़ा मार्ग पर सोलर लाइट की स्थापना कराई गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकास खंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत बसेड़ा विकासखंड दुर्गा के बटुक भैरव स्थान के पास बढ़ना बसेड़ा मार्ग पर सोलर लाइट की स्थापना कराई गयी, जिससे ग्राम वासियों एवं राहगीरों को शाम होते ही प्रकाश सुचारू रूप से मिल सके।

युवक की अचानक तबियत बिगडने से हुई मौतMuzaffarnagar News
भोपा। (Muzaffarnagar News) ठेले पर फल खरीद रहे एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा गंगनहर के समीप फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले एक दुकानदार के पास फल खरीदने के लिए पहुंचे व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के फल-सब्जी विक्रेताओं सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और नागरिकों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया गया तो शव की शिनाख्त समीपवर्ती गांव सिकन्दरपुर निवासी पवन पुत्र गोपाल के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को हादसे की जानकारी दी। पवन की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। कुछ ही देर मे परिवार के लोग व पडौसी ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियों मे सवार होकर मौके पर पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौंप दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक बना हुआ है।

 

तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चीनी मिल रोहाना में गत दिवस आई तकनीकि कमी को दूर करने का प्रयास जारी है। उम्मीद है कि मंगलवार तक मिल में पेराई कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। चीनी मिल के पावर टरबाइन के अल्टिनैटर की रूटरी में शार्ट सर्किट से चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य दिनांक 18 अप्रैल की रात्रि से बंद थी जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा चीनी मिल की सह इकाई जरवलरोड, बहराइच से अल्टीनेटर के रूटरी को निकलवा कर मंगवाया गया है रोहानाकला मिल में इनस्टॉल कर लिया जाएगा और चीनी मिल सुचारू रूप से 26 अप्रैल तक गन्ना पेराई कार्य शुरू कर देगी।
चीनी मिल द्वारा अपने मिल क्षेत्र के किसानों के समस्त आपूर्ति योग्य गन्ने की खरीद और पेराई की जाएगी। चीनी मिल क्षेत्र के किसानों से अपील है कि वे 2 दिन ओर धैर्य रखें, गन्ना विभाग और चीनी मिल आपके साथ है और आपको हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

 

जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  आई पी एल समूह की रोहानाकला चीनी मिल के पावर टरबाइन के अल्टीनेटर का रोटर समूह की इकाई जरवलरोड, बहराइच से आज आ गया है और रोहानाकला मिल में लगाया जा रहा है। चीनी मिल रोहानाकला के कल दिनांक २६.०४.२०२२ को गन्ना पेराई कार्य करने की पूर्ण संभावना है। विगत १८.०४.२०२२ की रात्रि से आई पी एल रोहानाकला चीनी मिल की पावर टरबाइन के अल्टीनेटर रोटर खराब होने से चीनी मिल में गन्ना पेराई कार्य बंद है, जिसको लेकर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा अपनी सह इकाई जरवलरोड, बहराइच से अल्टीनेटर का रोटर लाकर चीनी मिल रोहानाकला में लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी द्वारा अपनी टीम के साथ चीनी मिल का पुनः भ्रमण किया गया और चीनी मिल में हो रहे पावर टरबाइन के मरम्मत कार्य को देखा गया और चीनी मिल के यूनिट हेड लोकेश कुमार और तकनीकी अधिकारियों से फीडबैक लिया। मौके पर टी डी पावर सिस्टम, बंगलोर की टीम रोटर फिटिंग का कार्य कर रही है। चीनी मिल के यूनिट हेड ने बताया कि रोटर का फिटिंग होते ही ट्रायल कर चीनी मिल को चला दिया जाएगा। चीनी मिल द्वारा दिनांक २६.०४.२०२२ को चलने की पूरी संभावना है ।

 

अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा विस्फोटक पदार्थ अधि0 के वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र राजेश नि0 सम्भल हेडा थाना मीरापुर मु0नगर को जानसठ फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अनस नि0 सुजडू को गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विशु पुत्र परितोष निवासी ग्राम बरला थाना छपार मु0नगर को महात्मा आश्रम के पास ग्राम माण्डला से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छापर पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा वारण्टी विकास पुत्र कुलवीर निवासी ग्राम सिसौना को गिरफ्तार किया।

 

सहायक कमांडेंट का नरेश टिकैत व बालियान ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर के कुटबी गांव निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट राजेंद्र सिंह को वर्ष 2022 के शौर्य दिवस पर नौ अप्रैल को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। पुरस्कार मिलने के बाद अपने पैतृक गांव पंहुचने पर राजेंद्र सिंह का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर पहुंचे बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि वीरता पुरस्कार पाना जनपद व गांव के लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस दौरान गांव व आसपास के लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत करने के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए।
छत्तीसगढ़ में 201 कोबरा बटालियन में तैनाती के दौरान राजेंद्र सिंह पुत्र ओमवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने जनवरी 2018 में सुकमा जनपद के चितलनार इलाके में दो माओवादियों को ढेर कर दिया था। राजेन्द्र सहित उसकी टीम के अन्य तीन सदस्यों को 2020 में वीरता पुरुस्कार के लिए चुना गया था। यह पुरस्कार उन्हें नौ अप्रैल को शौर्य दिवस पर दिया गया था।

 

दंगारोधी उपकरण में देखकर सहमे लोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी के निर्देशन पर खतौली कस्बे में रविवार को रेड स्कीम का रिहर्सल किया गया। दंगा, बलवा और किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए रेड स्कीम के साथ फोर्स सड़क पर उतरा। रेड स्कीम में ला एंड आर्डर बनाए रखने के लिए ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किए गए। मौके पर पहुंचने के लिए समय भी निर्धारित किया गया। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की और सूचना पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों का समय भी चेक किया। रिहर्सल सड़क, बाजार और संवदेनशील एरिया में किया गया। इस दौरान फोर्स बाडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शस्त्र और दंगारोधी उपकरण से लैस रही। भारी फोर्स को सड़क पर दंगारोधी उपकरण के साथ देखकर राहगीर और लोग सहम गए।

 

शासन की योजनाएं बताई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली खंड विकास क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। सचिवालयों में विशेष ग्राम सभा की खुली बैठक में गांव को साफ-सुथरा, कोरोना महामारी से बचाव, हरा-भरा, गरीबी मुक्त, बेहतर आजीविका, मनरेगा, स्वास्थ्य, पर्याप्त जल, संरचनात्मक ढांचे की उपलब्धता आदि अन्य बिदु पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान गांवों में कराए विकास कार्यो की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीणों की समस्या को सुना। उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी विजय शेखर, केपी सिंह, दीपक ध्रुव, पंकज सि(ार्थ, संजीव कुमार, अवधेश कुमार, शशांक, धर्मेद्र, आकाश, सलमान, नवतेज दीक्षित, दीपक शर्मा ने बताया कि बैठक में सतत विकास कार्यो पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। उनकी समस्या को सुना गया।

 

खुली बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर छपार में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, पोषण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन आदि की वार्षिक कार्ययोजना का निर्माण तथा वार्षिक लेखों के रखरखाव पर विचार-विमर्श किया गया। छपार गांव में हाईवे पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लाक विकास अधिकारी रणजीत सिंह ने वित्तीय वर्ष के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यो को लेकर ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान प्रधान जुबैर उर्फ बबलू त्यागी, अक्षय, शकीर अहमद, सत्तार, नितिन व महिपाल आदि मौजूद रहे।

 

बच्चों ने मनाई फ्रूट्स पार्टी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए फ्रूट सैलेड पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने ताजे मौसमी एवं रसीले फलों का आनंद लिया। बच्चे विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों की आकृति वाली ड्रेस पहनकर आए। स्कूल के एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने बताया कि बच्चों को फल खाने के लिए प्रेरित करने के लिए फ्रूट्स पार्टी का आयोजन किया गया। आज के समय में जब बच्चे फास्ट फूड एवं जंक फूड की ओर आकर्षित हो रहे हैं तब उन्हें पौष्टिक एवं पोषक खाने के बारे में बताना तथा उसके प्रति जागरूकता पैदा करना बहुत आवश्यक हो जाता है। प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बच्चों को फ्रूट्स पार्टी की बधाई दी।

मिट्टी बचाओ के रूप में मनाया पृथ्वी दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल एटूजेड रोड में विश्व पृथ्वी दिवस मिट्टी बचाओ के रूप में मनाया गया। कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक श्मेरे देश की धरतीश् की प्रस्तुति देकर हमारी कृषि भूमि की मिट्टी की दुर्दशा पर प्रहार करते हुए बताया कि हमे आर्गेनिक खेती की ओर कदम बढ़ाने होंगे। अन्यथा हम सारी मिट्टी को दवाइयों का प्रयोग करके बंजर बना देंगे। इसके अलावा कक्षा एक से दस के सभी बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस, हेल्थ इज वेल्थ, सड़क सुरक्षा व सांस्कृतिक धरोहर इत्यादि विषय पर अपनी कला को उभारते हुए पोस्टर और स्लोगन बनाए। प्रधानाचार्य सोनिका आर्य ने मिट्टी की उपयोगिता तथा उससे कैसे जुडेघ् विषय पर विचार रखे।

 

बाजारों में ईद की खरीदारी को उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ में ईद नजदीक देखकर बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। लोग ईद के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिसके चलते व्यापारी वर्ग खुश नजर आ रहा है। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खुशी देखने वाली होती है। ईद नजदीक देखकर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। मुस्लिम महिलाएं अपने व बच्चों के लिए नए कपड़े, जूते व अन्य सामान खरीद रही हैं। किसी को चूड़ी चाहिए तो किसी को मेकअप का सामान पसंद आ रहा है। घर सजाने के लिए भी कोई चादर खरीद रहा है तो कोई मेहमाननवाजी के लिए बर्तन आदि खरीद रहा है। बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं भीड़ के चलते पुलिस भी विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने कस्बे के कई चौराहों पर ड्यूटी लगा दी है। साथ ही बाजार में कोई अप्रिय घटना न होने पाए, उसके लिए भी अतिरिक्त गश्त की जा रही है।

प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व और मानव को अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा से व्यक्ति में ज्ञान, उचित आचरण, तकनीकी दक्षता, कौशल विकास, व्यापार, व्यवसाय एवं मानसिक, नैतिक, भौतिक आध्यात्मिक सौन्दर्य उत्कर्ष का ज्ञान होता है। शिक्षा से समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों का ज्ञान होता है। शिक्षा मनुष्य के शरीर, मन, आत्मा का सर्वांगीण एवं सर्वोत्कृष्ट विकास करती है तथा अन्तर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के सुधार पर विशेष बल दिया है। सरकार का मन्तव्य है कि बच्चे स्कूलों में मात्र प्रमाण पत्र/डिग्री न प्राप्त करें बल्कि वे अच्छा ज्ञान प्राप्त करें। छात्र-छात्राएं जब स्कूल कॉलेजों से ज्ञान प्राप्त करेंगे तो वे स्वतः अपने जीवन का ध्येय बनायेंगे और राष्ट्रीय विकास में सहभागी बनेंगे। आज के विद्यार्थी कल के देश निर्माणकर्ता हैं। सरकार ने शिक्षा के समस्त कार्यों को पारदर्शी बनाया है। माध्यमिक शिक्षा की बोर्ड परीक्षा सम्पादन एवं अन्य कार्यों में सुधार लाते हुए ऑनलाइन केन्द्र निर्धारण, ऑनलाइन पंजीकरण, ऑनलाइन मान्यता एवं ऑनलाइन डुप्लीकेट अंक पत्र/प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। प्रदेश में राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के माध्यम से यू0पी0 बोर्ड के अन्तर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन की व्यवस्था है। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 973 सहायता प्राप्त एवं 178 वित्तविहीन कुल 1151 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संस्कृत की भी शिक्षा प्रदान की जा रही है।
विद्यार्थियों की शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने, उन्हें विद्यालयों में आकर पढ़ने और वास्तविक छात्र-छात्रा द्वारा ही बोर्ड की परीक्षा दी जाय। सरकार ने इस पर बल देते हुए कक्षा 9 और कक्षा 11 में पंजीकरण की व्यवस्था की है। इसके साथ-साथ छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों के साथ ही उनके आधार नम्बर को भी ऑनलाइन अपलोड कराया गया है। प्रदेश सरकार की इस व्यवस्था से छात्र-छात्रा के फर्जी/बोगस पंजीकरण का गलत उपयोग बन्द हो गया और इस पर प्रभावी अंकुश लगा है।
परीक्षा केन्द्रों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार ने परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को ऑनलाइन कर दिया। इससे नकल कराने वाले केन्द्रों पर प्रभावी अंकुश लगा। नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र निर्धारण के समय पूर्ण विवरण भरना होता है, इससे व्यवस्थाविहीन और अधोमानक के विद्यालय परीक्षा केन्द्र नहीं बन सके। सही मानकयुक्त परीक्षा केन्द्र होने से प्रदेश सरकार की राजस्व की भी बचत हुई और सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा की समय सारिणी बनाते हुए नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराई गई है।
उ0प्र0 बोर्ड की परीक्षा की सुचिता और निष्पक्षता बनाये रखने के लिए पूर्णतया नकलविहीन परीक्षा कराये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में आयोजित कराई गई। इसके साथ ही इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में पूर्णतया पारदर्शी तरीके से आयोजित कराई जा रही है। सी0सी0टी0वी0 के साथ ही वॉयस रिकार्डर की निगरानी तथा वेबकास्टिंग के माध्यम से पर्यवेक्षण/निरीक्षण करने हेतु परीक्षा केन्द्रों में राउटर एवं हाईस्पीड इण्टरनेट भी लगाया गया है। परीक्षा की निगरानी हेतु समस्त तकनीकी आवश्यक सुविधाओं से युक्त प्रत्येक जनपदों में एक-एक मॉनीटरिंग सेल भी स्थापित किया गया है।
शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु एन0सी0ई0आर0टी0 का पाठ्यक्रम अंगीकृत किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र/छात्राओं का शैक्षिक स्तर देश के अन्य राज्य/राष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक बोर्डों के छात्र/छात्राओं के समकक्ष हो तथा उनमें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं का सामना करने की क्षमता विकसित हो इसलिए एन0सी0ई0आर0टी0 द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं पाठ्य पुस्तकों को अंगीकृत किया गया है। प्राचीन वैदिक गणित एवं योग भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कई विषयों के प्रश्नपत्रों को भी कम किया गया है। छात्र-छात्राओं की अभिरूचि के अनुसार कौशल विकास हेतु व्यावसायिक शिक्षा को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। परीक्षार्थीगण अपनी परीक्षा की तैयारी विषयवार सुनियोजित तरीके से करें, इसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा की समय सारिणी भी समय से घोषित की जाती है।
प्रदेश सरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कराई जा रही परीक्षा की गुणवत्ता में सुधार, परीक्षा की शुचिता पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पठन-पाठन की गुणवत्ता में किये गये सुधार से छात्र/छात्राये सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

 

नीली-सफेद वर्दी पहने चौराहा डयूटी पर नजर आएंगे अब होमगार्ड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यातायात पुलिस में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड भी अब चौराहों पर यातायात पुलिस की तरह ही वर्दी पहने नजर आएंगे। एसएसपी ने होमगार्डस मुख्यालय से मिले आदेश को लागू कर दिया हैं। इतना ही नही, इन्हें अब कांस्टेबल होमगार्ड के नाम से जाना जाएगा।
काफी होमगार्ड को यातायात व्यवस्था में मदद करने के मद्देनजर यातायात पुलिस में ले लिया जाता है। यातायात पुलिस अपनी नीली व सफेद वर्दी पहनती है और होमगार्ड खाकी वर्दी पहन कर चौराहों पर ड्यूटी करते थे। लेकिन अब इनके नाम व वर्दी में परिवर्तन किया गया है। को बैठक के बाद होमगार्ड मुख्यालय ने निर्णय लिया कि अब होमगार्ड को कांस्टेबल होमगार्ड, उप निरीक्षक व हवलदार के नाम से पहचाना जाएगा।

ट्रायल 27 को
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) उपक्रीडाधिकारी कृते क्रीडाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय,उत्तर प्रदेश,लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉकि्ंसग संघ के समन्वय से झांसी में दिनांक 05 से 08 मई 2022 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बाक्सिंग बालक प्रतियोगिता एवं मुरादाबाद में दिनॉक 12 से 15 मई 2022 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बाक्सिंग बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाक्सिंग खेल के इच्छुक खिलाडी चौ0 चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम,मुजफ्फरनगर में दिनॉक 27 अप्रैल 2022 को जिला स्तरीय बाक्सिंग बालक/बालिका चयन/ट्रायल्य में प्रातः-10ः00 बजे प्रतिभाग कर सकते है।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर तैनात उप निरीक्षक जगपाल सिंह द्वारा जनता इण्टर कालेज रोड नहर पुल से अभियुक्त प्रवेज पुत्र नजर मौहम्मद निवासी बैंक वाली गली कस्बा व थाना भोपा मु0नगर को मय एक देशी तमंचा 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 चतर सिंह आजाद द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र रहीस निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी मु0नगर को जंगल ग्राम नगला से गिरफ्तार किया गया अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिंदा कारतूस नाजायज बरामद हुए।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =