उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: पति-पत्नी को गोली मारने के बाद धारदार हथियारों से काटा, डबल मर्डर से दहला मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar News: जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव खलवाडा में आज दोपहर बाद पति-पत्नी की गोली मारकर व धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी हरपाल का गावं के ही कुछ लोगां के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण हरपाल अपनी पत्नी कौशल के साथ अपनी ससुराल खलवाडा में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि आज इस मामले में मुकदमे की तारीख थी।बताया जा रहा है कि दोपहर बाद दोनों पति पत्नी कोर्ट से वापस लौट रहे थे। इसी बीच खलवाडा गांव के बाहर ही उनकी गोली मारकर व धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

कई को अलग अलग स्थानों से पकडा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह नागर द्वारा वारण्टी रविन्द्र पुत्र सोमपाल निवासी अन्बेडकरनगर अलमासपुर थाना-नई मण्डी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 आदेश कुमार द्वारा डी एक्ट के वारण्टी रोहताश पुत्र कर्म सिह, कमल पुत्र रोहताश निवासीगण जनकपुरी थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सैलेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त फुरकान पुत्र जमशेद उर्फ कबल निवासी ग्राम दाहखेडी थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना छापर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वाद वारण्टी अहसान पुत्र यासीन निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज तोमर द्वारा वारण्टी अब्दुल सत्तार पुत्र फैय्याज निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त प्र0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा वांछित अभियुक्तगण रवि पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, आकाश उर्फ सन्नी पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को नगवा मोड मेरठ शामली रोड से गिरफ्तार किया गया।

अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर तैनात उप निरीक्षक ब्रज भूषण शर्मा द्वारा जनता इण्टर कालेज रोड नहर पुल से अभियुक्त फुरकान पुत्र इसराईल निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर जौली रोड सीमेन्ट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिह द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही अभियुक्त गुरफान पुत्र इस्लाम निवासी बघरा थाना तितावी हाल पता गढी शेखावत थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को ऐ0टू0 जेड कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।

News

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =