संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: नरम पड़ गए टिकैत के तेवर? बीकेयू चीफ ने कहा-धरना देकर समय खराब ना करें किसान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक केंद्र और राज्य सरकार के सामने डटे रहे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) का रुख अब नरम होता दिख रहा है। बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों और अपने कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि छोटी-छोटी बातों पर धरना-प्रदर्शन ना करें और जहां भी जरूरी लगे

जिला प्रशासन के साथ बातचीत करके मुद्दों को सुलझाएं। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी गठबंधन के लिए वोट की अपील कर चुके नरेश टिकैत ने यह भी कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रति झुकाव रखते हैं और वह जिसे चाहें वोट दे सकते हैं।

नरेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा, किसान यूनियन और अपने पदाधिकारियों से हम कहते हैं कि बिना किसी वजह धरना-प्रदर्शन मत करो, समय खराब मत करो, कुछ भी बात नहीं है। मिल बैठकर जिला प्रशासन से जो बात हो करो, नाकी कहीं भी छोटी-छोटी बातों पर प्रदर्शन, रोड जाम करना। हम भी ध्यान देंगे।

एक अनुशासन की बात हमें महसूस हुई। किसान यूनियन पर जो आरोप लगे कि इनमें अनुशासन की कमी है। हम भी देखेंगे। अनुशासन के बिना कुछ नहीं हो सकते। जो कुछ भी बात होगी। बातचीत के जरिए हल होगा, कहीं भी टकराव की स्थिति ना हो। बहुत बड़ा संगठन है। हम भी चाहते हैं कि जनता को कहीं मोहरा बनाकर इस्तेमाल करें।

अपनी मांगों को लेकर अब किसान यूनियन आंदोलन नहीं करेगी? यह पूछे जाने पर नरेश टिकैत ने कहा, जो छोटी बात है, उस पर बड़ा आंदोलन करना। किसानों की ताकत खर्च करना, समय बर्बाद करना। हम इस पर ध्यान देंगे कि बातचीत के जरिए जो समाधान हो। किसानों की छोटी ही तो बात है, कोई बड़ी बात थोड़ी है।

सरकार जो मान ले बात तो कोई मुश्किल नहीं, बिजली-विजली की है, फसलों की है कहीं।श्श् एक साल आंदोलन के बाद सरकार ने बात मानी? यह पूछने पर नरेश टिकैत ने कहा, श्श्चलो वह तो केंद्र की बात थी पूरे देश का आंदोलन था।

हम ना दुखी ना खुशः टिकैत

नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन के बाजवूद 4 राज्यों में बीजेपी सरकार बनने पर कहा, श्श्लोग बीजेपी की तरफ झुकाव रखते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं। यह उनकी उच्छा है कि किसे अपना वोट देना चाहते हैं, दे सकते हैं। इस पर हम ना तो खुश हैं ना दुखी।

यह आजाद देश है।श्श् गौरतलब है कि नरेश टिकेत ने विधानसभा चुनाव के दौरान सपा गठबंधन के दो उम्मीदवारों को सिंबल देते हुए उनके लिए वोट की अपील कर दी थी।

उनके भाई और किसान आंदोलन का चेहरा रहे राकेश टिकैत भी सपा गठबंधन को जितवाने की मौन अपील करते रहे। उन्होंने खुलकर बीजेपी का विरोध किया था।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =