उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: 20 छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में आरोपित दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त

Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 20 छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में आरोपित दोनों शिक्षिकाओं गोल्डी कटियार व मनोरमा मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी गई है. दोनों शिक्षिकाएं चार सदस्यीय कमेटी की जांच में दोषी पाई गई हैं.

बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडेय की संस्तुति के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्रवाई की है. बता दें कि बीते 21 अप्रैल की रात बेहजम के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्थानांतरण होने के बाद शिक्षिकाओं ने 20 छात्राओं को छत पर दरवाजे की कुंडी लगाकर बंधक बना लिया था.

छात्राओं के रोने की आवाज सुनकर विद्यालय की वार्डन ललित कुमारी ने जब उन्हें छत पर बंद देखा तो इसकी सूचना बीएसए को यह सूचना दी थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बीएसए ने बच्चियों को मुक्त कराया था.

इस मामले में जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव की तहरीर पर नीमगांव थाने में कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था. मामला सामने आने के बाद जांच के लिए बीएसए द्वारा गठित कमेटी ने विद्यालय की बंधक बनाई गई 20 बच्चियों, रसोइया और स्टाफ का बयान दर्ज किया.

इसके बाद दोनों शिक्षिकाओं के भी बयान दर्ज किए गए हैं. शिक्षिकाओं और बच्चियों के बयान में काफी अंतर मिलने पर कमेटी ने स्पष्ट तौर पर दोनों शिक्षिकाओं को इस पूरे मामले में दोषी माना है.

रिपोर्ट में कहा है कि शिक्षिकाओं ने ही छात्राओं को शोरगुल व रोकर विरोध जताने के लिए उकसाया था. यह सब स्थानांतरण रुकवाने के लिए शिक्षिकाओं ने छात्राओं को ढाल बनाया था.

कमेटी की यह जांच रिपोर्ट बीएसए ने एक दिन पहले ही डीएम को सौंपी थी, जिसमें दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई थी. उधर, जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

Source link by मनोज शर्मा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + twelve =