Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अधिक समय तक लंबित पॉस्को के मुकदमों कोन रखी जाए, तत्काल सुनवाई की जाएः डीएम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से सुना जाए एवं पूर्ण रूप से सहयोग किया जाए।

महिलाओं एवं बालकों से संबंधित उत्पीडन बरदास्त नही किया जायेगा। शासन के स्पष्ट निर्देश है कि गुण्डा एक्ट गैंगेस्टर माफिया जैसे लोग बाहर नही होने चाहिये। उन पर कडी कार्यवही कर जेल भेजे जाये।

शासन ने १०० दिन का एजेण्डा घोषित किया है जिसमें यह एजेण्डा प्रमुख है। इसलिये आप लोग मजबूती से पैरवी करे एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है आप लोगो को जो लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा उस पर कार्य करके उसका विवरण देगे। सही प्रकार से कार्य न करने वालो पर कार्यवाही की जायेगी।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अग्रिम १०० दिनों की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है जिसके अनुसार कार्य किया जाएगा। शासन के जो निर्देश है उसी के आधार पर कार्य किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादूर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० अजय कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी जानसठ श्री जयेंद्र कुमार सहित शासकीय अभिवक्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − one =