फिल्मी चक्कर

इंसान मुर्ख प्राणी है और अपनी हरकतों से कभी नहीं सुधरता: रवीना टंडन

रवीना टंडन अक्सर सोशल मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए चीन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि इंसान मुर्ख प्राणी है और अपनी हरकतों से कभी नहीं सुधरता फिर चाहे उसके लिए उसे कोई भी कीमत चुकानी पड़े.

Raveena Tandon Biography, Age, Husband, Children, Family, Caste ...उन्होंने इस ट्वीट में बताया है कि चीन में एक बार फिर चमगादड़, कुत्ते, बिल्ली बाजार में बिकने लगे हैं. बस अब फर्क ये है कि जहां ये दुकानें हैं वहां पुलिस भी तैनात है. वहां पुलिस इसकी बिक्री रोकने के लिए नहीं बल्कि बिकते हुए इसकी तस्वीर न खींच सके इसलिए खड़ी है.

आधे से ज्यादा दुनिया के देशों को अपनी जद में ले चुके कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से ही हुई थी. ये वायरस जानवरों के खाने से ही पनपा था और इसने हजारों जानें ले ली हैं अब तक. वहीं कई लाख लोग इसकी चपेट में हैं. वहीं, भारत की बात करें तो इससे अब तक 32 लोगों की जान चुकी है और 1300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं.

उन्होंने एक ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ”इंसान अपनी गलतियों से नहीं सीखता. इसके लिए चाहे उसे कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े या कीमत चुकानी पड़े. एक बार फिर ये इसी क्रूरता पर उतर आए हैं. जानवरों के साथ क्रूरता में चीन सबसे पहले स्थान पर है.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =