Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर ड्रग्स तस्कर दबोचा, 220 किलो हेरोइन बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईनगर में इतने बड़े पैमाने पर हेरोइन की बरामदगी होने पर हड़कंप मचा है। शनिवार देर रात गुजरात एटीएस की टीम ने किदवईनगर में हैदर के मकान पर छापेमारी कर २१० किलो हेरोइन बरामद की है।

हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद होने से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। एटीएस की टीम गहनता के साथ पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस कार्रवाई के दौरान स्घ्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। वहीं एटीएस की टीम यहां से हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है।

तीन दिन पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने दिल्ली के शाहीन बाग में छापेमारी कर ९७ किलो ड्रग्स बरामद की थी। बताया गया है कि उक्त ड्रग्स अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी। आरोपितों से एनसीबी ओर गुजरात एटीएस की पूछताछ के बाद कैराना (शामली) के अहमद और दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

अहमद से पूछताछ करने पर मुजफ्फरनगर के किदवईनगर निवासी हैदर का नाम सामने आया था। इसके बाद शनिवार देर रात गुजरात एटीएस ने हैदर की निशानदेही पर शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर में हैदर के मकान पर छापेमारी कर २१० किलो हेरोइन बरामद की है। टीम यहां से हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है।

२० साल पूर्व दिल्ली चला गया था हैदर

सिटी कोतवाली के किदवईनगर निवासी हैदर उर्फ चुन्नू पहले पेंटर था। करीब २० साल पहले हैदर दिल्ली चला गया था। इससे पूर्व में हैदर दिल्ली में चोरी के मामले में जेल गया था। इसके बाद हैदर शाहीन बाग में रहने लगा था।

गुजरात मे पकड़ी गई ड्रग्स में सामने आया था हैदर का नाम कुछ दिन पूर्व गुजरात एटीएस ने हेरोइन की भारी खेप बरामद की थी। उक्त मामले में जब पूछताछ हुई तो हैदर का नाम सामने आया था। तब से गुजरात एटीएस हैदर की तलाश में जुटी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fifteen =