उत्तर प्रदेश

Amethi News: देर रात चोरों ने सेंध लगा लक्ष्मी इंटर प्राइजेज को बनाया निशाना, लाखों का माल साफ

Amethi News: अमेठी कोतवाली से 800 मीटर दूर हरदेव नगर में लक्ष्मी इंटर प्राइजेज दुकान में चोरों ने नकदी सहित लाखों का माल साफ कर दिया। बेखौफ चोरों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 हरदेव नगर में लक्ष्मी इंटर प्राइजेज दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ चोरों ने दुकान से 5 लाख 50 हजार रुपए नगद, लैपटॉप ,कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर सहित अन्य सामानों की चोरी की। चोर सेंध काट कर दुकान में दाखिल हुए और समान लेकर फरार हो गए। इस चोरी ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।

 हरदेव नगर कस्बे में इस तरह चोरी की घटना से व्यापारियों में भय का माहौल हो गया है। व्यापारियों ने पुलिस से मिलकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है।

दुकान में रखे लगभग 5:30 लाख नगद रुपए भी चोरों ने चुरा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पूरे मामले में अमेठी प्रभारी निरीक्षक उमाकांत शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित यमुना प्रसाद तिवारी ने बताया कि दुर्गापुर रोड पर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड की एजेंसी लक्ष्मी इंटर प्राइजेज के नाम से दुकान है। बीती रात दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने दुकान से काफी तादाद में कॉस्मेटिक के सामान चुरा ले गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =