Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम कार्यालय पर पहुंचकर दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे भौराकला के ग्रामीणो ने स्कूल प्रबन्धक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।

कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर व्यापारी नेता जयवीर सिंह के नेतृत्व मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे बताया कि प्रार्थी बृजवीर सिंह पुत्र कदम सिह ने बताया कि वह भौराकला का रहने वाला है। तथा ग्राम भौराकलां में जूनियर हाई स्कूल जिसका नाम समाज सेवक जू.हा.स्कूल है। जिसका प्रबन्धक कंवरपाल सिंह है। प्रार्थना पत्र मे अगवत कराया कि इस स्कूल के पास पौने आठ बीघा जोत जमीन हे।

जिसको पिछले पॉच-छह वर्षो से रविन्द्र पुत्र सरदार सिंह ठेके पर बो देता है। आरोप है कि 75 से 80 हजार रूपये प्रति वर्ष वह स्कूल के प्रबन्धक को देता है। आरोप है कि कंवरपाल सिह इस पैसे का इस्तेमाल अपने घर के कार्यो मे करता है। जो कि उचित नही है। आरोपित किया कि जमीन के पैसो को वह स्कूल के कार्यो मे नही लगाता है।

स्कूल मे लगभग 20-22 आम के पेड थे। आरोप है कि उक्त पेड कटवा कर उनका लगभग 3 लाख रूपये निजी काम मे इस्तेमाल कर लिया है जिससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा है।

स्कूल की पार्टी बाजी के कारण बच्चों की संख्या घट रही है। अतः उक्त मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही करायी जाए। इस दौरान इस दौरान व्यापारी नेता जयवीर सिह,ब्रजवीर सिह,ओमबीर सिह,प्रताप सिह, वीरेन्द्र, शिवकुमार, रणबीर सिह आदि मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी ने पैट्रोल पम्पों का किया निरीक्षण

खतौली।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी खतौली के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं बाट-माप निरीक्षक द्वारा तहसील खतौली में मै० शगुन किसान सेवा केन्द्र सठेड़ी एवं अन्य पैट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह राय के नेतृत्व में विकास सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं बाट-माप निरीक्षक सैलेजा राय द्वारा तहसील खतौली में मै० शगुन किसान सेवा केन्द्र सठेड़ी एवं अन्य पैट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटतौली एवं अपमिश्रण सम्बन्धी शिकायत नहीं पायी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =