Muzaffarnagar News: जिला महिला अस्पताल मे मॉक ड्रिल की, वेंटिलेटर चेक किए गए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आज जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का अवलोकन डॉ एम.के. चावला संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल द्वारा किया गया
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जिला महिला चिकित्सालय में क्कढ्ढष्ट (पीडियाट्रिक इंटर्सिव केयर यूनिट) वार्ड बनाए गए हैं, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए हैं तथा जहां पर ४० बेड की व्यवस्था की गई है।आज की मॉक ड्रिल में वेंटिलेटर चेक किए गए साथ ही ऑक्सीजन पाइप लाइन का प्रेशर व सप्लाई की भी जांच की गई
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के बाद संयुक्त निदेशक डॉ एम०के० चावला द्वारा जिला चिकित्सालय मे भी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के समय उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश उपाध्याय , डॉ सारंग नारंग जिला सर्विलांस अधिकारी अलका सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई।
जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।

