उत्तर प्रदेश

Lalitpur News: मुंशी और महिला दरोगा ने एक महिला को कमरे में बंद कर दी थर्ड डिग्री

Lalitpur News: महरौनी थाने मैं तैनात मुंशी और महिला दरोगा ने एक महिला को कमरे में बंद कर थर्ड डिग्री दी. आरोप है कि चोरी के शक में दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा.

महिला से जुर्म कबूल करवाने के लिए करंट के साथ पानी की बौछार की गई. मामला तूल न पकड़े इसलिए पीड़िता को थाने लाया गया जहां पति-पत्नी के बीच विवाद बताकर शांति भंग में बीमार पति सहित उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी.

गुरुवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गाड़ी में लेट कर एसपी कार्यालय पहुंची, और डीआईजी को घटना बताकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की. थाना महरौनी अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह महरौनी थाने में मुंशी के पद पर तैनात पुलिसकर्मी अंशु पटेल के डाकघर निकट स्थित मकान पर 14 अप्रैल से खाना बनाने और झाड़ू पोछा का काम करती है.

2 मई को सुबह खाना बनाने के बाद वह घर लौट आई. शाम को खाना बनाने पहुंची तो अंशु पटेल की पत्नी ने अंदर बिठाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद मोबाइल से कॉल कर पति अंशु को बुला लिया. अंशु अपने साथ महिला दरोगा पारुल चंदेल को लेकर आया और उससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने लगा.

अंशु और महिला दरोगा ने रात 8:00 बजे से बिजली बंद कर पानी की बौछार लगाकर निर्वस्त्र कर बेल्टों से उसकी पिटाई की. महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसने पुलिसकर्मियों से छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा. महिला दरोगा और मुंशी दोनों ने बेल्ट से उसकी पिटाई की.

आरोपी पुलिस कर्मी अंशु, उसकी पत्नी और महिला सब इंस्पेक्टर पारुल चंदेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद यह कार्रवाई गई है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =