सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के पति Pankaj Patel ने दिया इस्तीफा
सिराथू विधानसभा सीट से सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल के पति पंकज पटेल (Pankaj Patel) ने अपना दल कमेरावादी के अपने राष्ट्रीय महासचिव के पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है।
पंकज पटेल के इस निर्णय के पीछे अपना दल (के) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पल्लवी पटेल की मां कृष्णा पटेल के साथ उनके कुछ आपसी मतभेद बताए जा रहे हैं। हालांकि, पंकज पटेल के पार्टी से इस्तीफे के बीच यह खबर भी सामने आ रही है कि वह पूर्व में आरएसएस के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं और संघ के कई कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा ले चुके हैं।

