उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: गुलावठी कोतवाली पुलिस और 6 गौकशो के बीच हुई मुठभेड़, 5 फरार

Bulandshahr News: गुलावठी कोतवाली पुलिस और 6 गौकशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय शातिर गौकश पैर में गोली लगने से लंगडा हो गया, जब कि 5 गौकश पुलिस को चकमा दे फरार हो गये, हालांकि पुलिस सतर्क से इलाके में गौकशी की वारदात होने से बच गयी और पुलिस ने 2 गौवंशो को जिंदा बचा लिया।

बुलंदशहर के डीआईजी/ एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि ग्राम असावर में स्थित गौशाला के पास आम के बाग में कुछ गौकश गोकशी की वारदात को अंजाम देने वाले है, इसके लिये 2 गौवंश भी बाग में बांध रखे है, बस फिर क्या था गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए और बाग की घेराबंदी कर ली।

02 बदमाश एक बाइक से तथा 04 अन्य बदमाश कार से बाग में गौकशी करने जा रहे थे, पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, बदमाशो ने पुलिस को देख फायरिंग करते हुए भागने लगे, पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमे बाइक सवार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा बाइक पर बैठा एक बदमाश पैदल व चार अन्य बदमाश कार से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये।

पुलिस फरार गौकशो की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार गौकश की पहचान जमील पुत्र जान मौहम्मद निवासी ग्राम देहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ हाल निवासी मजीदपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई। घायल गौकश को उपचार हेतु सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है।

डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश जमील शातिर किस्म का कुख्यात अपराधी है जिसके द्वारा अपने फरार साथियों के साथ मिलाकर दिनांक 11-04-2022 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत पशु गौशाला गिनौरा शेख से 4 पशु चोरी करने की घटना कारित की गई थी, अभियुक्त जमील के विरुद्ध जनपद बुलन्दशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में गौकशी/चोरी/हत्या का प्रयास आदि संगीन अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।

पुलिस ने गिरफ्तार गौकश जमील के कब्जे से एक तमंचा, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, बाइक, 2 जीवित गौवंश, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किये है।

गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि इलाके में गोकशी की वारदात किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी, इन दिनों गुलावठी कोतवाली पुलिस गौकशो पर कहर बनकर टूटी है।

पिछले 5 हफ्ते में गुलावठी पुलिस की पांच अलग-अलग स्थानों पर गौकशो से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने 5 स्थानों पर गोकशी की वारदातों को रोकने का काम किया है साथ ही मुठभेड़ के दौरान पांच गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो लंगड़े हुए हैं। हर हफ्ते गोकश पुलिस के निशाने पर हैं, पुलिस की गोकशो के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा से हड़कंप मचा है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा अपराधियों के खिलाफ जनपद भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है सभी पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + nineteen =