Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जेल अधीक्षक को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिला जेल मुजफ्फरनगर में जेल अधीक्षक सीताराम र्शमा के अथक प्रयासों के चलते बडे बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जो जेल कभी बदनामी का शबब बनी हुई थी वह आज आदर्श कारागार के रूप में अपनी पहचान बना रही है

सीताराम र्शमा के आने के बाद सबसे बड़ा सुधार यह हुआ कि आज जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं जा सकती है। खुद बंदियों ने सीताराम शर्मा की कार्य प्रणाली से अभिभूत होकर बहुत सी बुराईयों का त्याग किया है, नशा मुक्ति अभियान के बहुत ही अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं

अपनी इच्छा से बंदियों ने इसे छोड़ दिया है, बंदियों के मनोरंजन, स्वास्थ्य, धर्म र्कम, एवम उत्थान के लिए समय समय पर आयोजित हुए कार्यक्रमों ने बंदियों का दिल जीता है और आगे बढ़ कर बंदियों ने भी जेल अधीक्षक सीताराम र्शमा को सहयोग प्रदान किया

कुल मिलाकर जेल की प्रशासनिक व्यवस्था बहुत सुदृढ़ और प्रभावी हुई, इसी को दृष्टिगत रखते हुए चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने जेल अधीक्षक सीताराम र्शमा को उनके विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान एवं सुधारात्मक एवं प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया किया!

जेल से जुड़े कुछ संगठनों ने भी जेल अधीक्षक के बेहतर और सराहनीय कार्यों से खुश होकर जल्द ही उनको सम्मानित करने का फैसला किया है!!

मातृ दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राज एकेडमी शाहपुर में आज मातृ दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी माताओं के सम्मान में छोटे छोटे बच्चों द्वारा स्लोगन, चित्रकारी,पेंटिंग व कार्टून बना कर अपना सम्मान प्रकट किया गया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविता, गीत व नृत्य आदि के माध्यम से भी माताओं का सम्मान किया गया।

सभी की प्रस्तुतियां सराहनीय एवं मंत्रमुग्ध करने वाली रही। प्रधानाचार्या शुबी मिर्जा ने मां को बच्चों की भगवान, शिक्षक, मित्र व मार्गदर्शक बताया। प्रबन्धक अरविन्द गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि माता का स्थान हमारे जीवन भगवान से भी ऊंचा है अपने बच्चों के लिए मां का प्यार दुनिया में सबसे अनमोल है।

किसी ने कहा भी है कि भगवान हर जगह नही हो सकते इसीलिये उन्होंने मां को दुनिया में भेजा है। कार्यक्रम में कक्षा-५के कनक,निखत, वंशिका-फस्ट वंशिका-सैकेण्ड, खुशी, कुलसुम, उजमा, जीविका।

कक्षा-४से इरम,नाजिश, रिया, रजिया।कक्षा-३से देव, इंशा, खुर्शीद। कक्षा-२ से इकरा, शमा, उमरा, सानिया, सुहाना ,खुशी, जुबेर, अंश,हमजा।कक्षा-१से आतिका,चांदनी, सद्दाम, वंश, विजय,हिमांश,अर्पण,समारा,,हैदर, शिरीन आदि सम्मिलित हुए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =