उत्तर प्रदेश

Gulaothi: शादाब हत्याकांड वारदात का खुलासा, भाड़े पर लाये गए शूटर्स गिरफ्तार

Gulaothi पुलिस ने शादाब हत्याकांड  मामले से पर्दा हटाते हुए बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी कासिफ ने अपने जीजा इरफान की मौत का बदला लेने के लिए खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया. इसके लिए उसने दिल्ली से भाड़े के शूटर्स भी बुलाए.

Gulaothi पुलिस ने बताया कि शादाब और आरोपी के बीच उस समय दुश्मनी हो गई थी जब बीती 18 मार्च को हापुड़ निवासी इरफान नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी और हत्यारों ने उसके 31 टुकड़े कर दिए थे. इरफान की निर्मम हत्या मामले में मृतक शादाब का भाई डासना जेल में निरूद्ध है जबकि शादाब ही इस मामले में पैरोकार था.

इरफान की हत्या के बाद से ही उसका साला कासिफ और भाई बदला लेने की फिराक में थे. मृतक के हत्यारोपी भाई की पैरोकारी नहीं होने पर इरफान के साले कासिफ ने दिल्ली से 3 भाड़े के शार्प शूटर्स व एक अन्य को साथ लेकर गुलावठी में शादाब हत्याकांड की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था.

इस दौरान शूटर्स और कासिफ ने शादाब को 31 गोलियां मारी. गोलियां बरसाते समय आरोपियों को ये भी ध्यान नहीं था कि वे किस को गोली मार रहे हैं और उन्होंने अपने ही एक साथी शूटर को गोली मारकर घायल भी कर दिया.

Gulaothi पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल्स, कारतूस व दुपहिया वाहन भी बरामद कर लिए हैं. गौरतलब है कि 3 दिन पहले बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र निवासी झोलाछाप डॉक्टर शादाब की गोलीयों से छलनी कर निर्मम हत्या कर दी गई थी.

फिलहाल पुलिस ने भाड़े पर लाये गए शूटर्स को गिरफ्तार कर हत्याकांड की कड़ियां जोड़कर वारदात का खुलासा कर दिया है. जबकि पुलिस घटना के साजिशकर्ता कासिफ व अन्य लोगों की अब भी तलाश कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =