Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्थापना दिवस पर सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए की विचार गोष्ठी आयोजित

मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। पार्टी की नीतियो व कार्यक्रमो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होना चाहिए तथा नागरिको को प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे जारी विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया जाना चाहिए। ताकि पात्र व्यक्तियो को सरकार की इन योजनाओ का लाभ मिल सके।

भारतीय जनता पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस पर सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए की आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अगवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। गांधीनगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ४० वा स्थापना दिवस मनाया गया जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है

हमारी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, माननीय प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी से प्राप्त निर्देशो के आधार पर हम सब कार्यकर्ताओ से कुछ अपेक्षाएं की हैं उन्होंने कहा कि सभी अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएंगे। दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने हैं तथा फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्र परिजनों को भेजने हैं।

कल हम सभी को उपवास रखना है संभव हो तो दो समय का रखेंगे। घर पर माताओं बहनों से मास्क बनवाने हैं अपने लिए एवं अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के लिए उनको वितरित करने हैं प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर ४० लोगों से संपर्क करेंगे .कम से कम ४०लोगों को प्रेरित करके उनसे भी प्रधानमंत्री राहत कोष मे आर्थिक योगदान कराएं ।

प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर ५ धन्यवाद पत्र तैयार करें जिसमें अपने बूथ पर रहने वाले लोगों के हस्ताक्षर कर करोना महामारी से लड़ने में हमारी मदद करने के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य सेवा ,पुलिस सेवा ,सफाई सेवा ,बैंक सेवा, डाक सेवा से जुड़े लोगों को धन्यवाद पत्र देना है.श्प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया

उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना ६ अप्रैल १९८० को हुई उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया वह पार्टी की रीत नीतियों के बारे में अवगत करायाश्भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सभी मंडलों पर वह सभी बूथों पर मनाया जा रहा है जिसमें लॉक डाउन के नियमों का पालन किया जा रहा है.अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ,जिला महामंत्री रोहिल जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ,विजेंद्र पाल, अमित चौधरी राजीव सिंह गुर्जर, रोहतास पाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग ,सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, विशाल गर्ग, साधना सिंघल, राजेश पाराशर, हरपाल सिंह महार रजत त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =