Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

गुड़ मंडी में कारोबार शुरू: कोल्हू संचालक अपना गुड़ लेकर मंडी पहुंच रहे

मुजफ्फरनगर। देश की सबसे बड़ी गुड़ मंडी में चार दिन पूर्व कारोबार शुरू हो गया है और कोल्हू संचालक अपना गुड़ लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने अचानक नवीनमंडी स्थल के गेट पर आ रही गुड़ से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों, मिनी ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया।

पुलिस का कहना था कि मंडी में इन वाहनों को १२ बजे के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कुछ ही देर में गुड़ से लदे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंडी समिति के व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को जब बताया तो उनके नाराजगी जताने पर पुलिस ने वाहनों को अंदर जाने दिया। गुड़ मंडी में गुड़ के वाहनों का आना सुबह से ही शुरू हो जाता है। दस बजे के बाद व्यापारी गुड़ खरीदने के लिए निकल जाते हैं।

दोपहर तक गुड़ के सौदे हो जाते हैं और लाया गया गुड़ या तो कोल्ड स्टोर के लिए या फिर दूसरे राज्यों के आर्डर पर पेटियों में भरा जाने लगता है। शाम तक कारोबार समाप्त हो जाता है। शनिवार को अचानक पुलिस ने मंडी के गेट पर गुड़ के लदे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों का कहना था कि उनके पास अपने अधिकारियों का आदेश है कि गुड के वाहन १२ बजे के बाद ही मंडी में प्रवेश करें।

पुलिस के इस कृत्य से काफी वाहन मंडी गेट पर जमा होने लगे। मंडी समिति के पदाधिकारियों व अचिंत मित्तल ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुड़ से लदे वाहन रोकने पर नाराजगी जताई।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी एसएसपी से व्यापार सुचारू कराने का निर्देश दिया इस पर एसएसपी के आदेश पर वाहनों को अंदर जाने दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने अधिकारियों को कहा कि गुड़ मंडी का परिसर बहुत बड़ा है। वाहनों को अंदर जाने से नही रोका जाएं। गुड़ बेचकर कोल्हू संचालकों को वापस भी लौटना होता है।

यदि १२ बजे के बाद वाहन अंदर गए तो दूर से गुड लेकर आने वाले वाहनों को लौटने में काफी रात हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से मंडी में सुचारू कार्य होगा। शनिवार होने के कारण मंडी में गुड़ की आवक करीब दस हजार मन की रही। व्यापार शुरू होने पर मंडी संजय मित्तल, सुरेंद्र कुमार बंसल, श्याम सिंह सैनी ने आभार जताया।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + ten =