वैश्विक

कोलंबिया में कोयला खदान में विस्फोट,11की मौत

Eleven Dead, Four Wounded In Colombian Coal Mine Blastकोलंबिया में बोगोटा के निकट कुकुनुबा में कोयले की एक खदान में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में स्वास्थ्य आपातकाल लागू होने के बावजूद काम कर रहे खनिक इस हादसे में हताहत हुए।

कोलंबिया में सरकार के आदेश के बाद अधिकतर लोगों को पृथक रहने को कहा गया है, लेकिन खनन कार्य को इससे छूट दी गई है। कुंडिनामार्सा विभाग में अग्निशमन विभाग के प्रमुख कैप्टन अल्वारो फरफान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह हादसा वैध रूप से संचालित कोयला खदान में हुआ। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हादसा किस वजह से हुआ।

हादसे के बाद राष्ट्रीय खनन एजेंसी ने कुकुनुबा में ‘भूमिगत कोयला खदान गतिविधियों’ पर रोक लगा दी है। एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इससे पहले शुक्रवार को कोलंबिया के सैन कायेटानो में एक कोयला खदान में हुए इसी प्रकार के हादसे में छह खनिकों की मौत हो गई थी।

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =