देश के कुछ स्थानों में कोविड-19 स्टेज-3 में पहुंच चुका है, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि देश के कुछ स्थानों में कोविड-19 स्टेज-3 में पहुंच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा के पांच गांवों को क्वारंटीन करके उनकी निगरानी की जा रही है।
We have allowed the use of Hydroxychloroquine for healthcare workers dealing with #COVID19 patients or high risk contacts of the patients though there is limited evidence of its efficacy. There is not sufficient evidence to use it at community level: Lav Aggrawal, Health Ministry pic.twitter.com/8rcZnGGR0e
— ANI (@ANI) April 6, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह भाजपा मुख्यालय में स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई का संकेत दिया। दोपहर में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला ने भी लड़ाई लंबी चलने का संकेत दिया। देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 4067 हो गई। इसमें 76 फीसदी पुरुष, 24 फीसदी महिलाएं, 47 फीसदी लोग 40 साल की उम्र से कम के हैं।
295 संक्रमित ठीक हुए हैं, तो 109 कोविड-19 के संक्रमण में जान गवां बैठे हैं। 24 घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत का आंकड़ा चौकाने वाला है। दु:खद है कि कोविड-19 संक्रमण की संभावना में 25500 तब्लीगी जमात के लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
Union Home Secretary Ajay Bhalla writes to all States and UTs to give special attention to keep the supply of medical oxygen smooth and hassle-free across the country. #Coronaviruslockdown pic.twitter.com/ZbhHOF4Ty1
— ANI (@ANI) April 6, 2020
1445 में संक्रमण फैलने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्रालय का यह आंकड़ा अब डरा रहा है। कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है।
कैबिनेट के निर्णय से साफ है कि कोविड-19 की लड़ाई आगे और बढ़ने वाली है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिस्टम को और मजबूत करने का निर्णय हुआ है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती करके इसे कोविड-19 से लड़ने में खर्च करने का निर्णय लिया गया है।
Cabinet approves temporary suspension of MPLAD Fund of MPs during 2020-21 & 2021-22 for managing health& adverse impact of outbreak of #COVID19 in India. The consolidated amount of MPLAD Funds for 2 years – Rs 7900 crores – will go to Consolidated Fund of India: Prakash Javadekar pic.twitter.com/Suy20pFLQi
— ANI (@ANI) April 6, 2020
दूसरा बड़ा फैसला सांसद निधि के लिए जारी होने वाले 7,900 करोड़ रुपये के वित्तवर्ष 2020-21 और 2021-22 के फंड का इस्तेमाल भी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में किया जाएगा।
