Muzaffarnagar News: निःशुक्ल कैम्प 14 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के २३ वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, १४ मई २०२२ को प्रातः ९ः०० बजे से दोपहर १२ बजे तक, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, ’आंखों का निशुल्क विशाल कैंप आयोजित किए जाने के संबंध में संगठन की, कॉर्डिनेशन की बैठक, संगठन के कार्यालय, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों को संबंधित व्यवस्थाएं सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन, युवा प्रदेश महामंत्री जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, नगर महामंत्री सुमित गर्ग, स. तरणजीत सिंह, मोहित मलिक, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, नई मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रभारी कमल किशोर गोयल, विनोद अग्रवाल, डाक्टर कमल गुप्ता, अजय गर्ग, डाक्टर विवेक, विमल गुप्ता,अंकुर जैन, अमित अरोरा, विनीत जैन,इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, प्रमोद गोयल, संजय गर्ग, सौरभ नरूला, सोहन लाल गर्ग, कुलदीप मित्तल, मयंक गर्ग, विवेक कुचछल, नवीन मित्तल आदि अनेकों पदाधिकारियों ने अपनी व्यवस्थाओं व जिम्मेदारियों को सहर्ष स्वीकार किया और अपनी कार्य योजनाएं सुनिश्चित करने में लग गए।

