उत्तर प्रदेश

Banda News: नोटिस तामील करवाने गए दो कांस्टेबल को बुरी तरह पीटा

Banda News- कुछ बेखौफा अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया और उनको बुरी तरह पीटा. बाद में पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा.

जानकारी के अनुसार कई मामलों में वांछित अपराधियों को संबंध नोटिस तामील कराने गए दो पुलिस कांस्टेबल को अराजक तत्वों ने जमकर मारा पीटा. मामले की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर कई उच्चाधिकारी पहुंच गए.

इसके साथ ही पिछले मामले की जांच पड़ताल करते हुए 14 नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया. वहीं दोनों पीड़ित पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी गांव में अपराधियों को संबंध का नोटिस तामील कराने बबेरू कोतवाली के दो पुलिसकर्मी पहुंचे थे. इस दौरान दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और दोनों कॉन्‍स्टेबल घायल हो गए. दोनों ने ही बड़ी मुश्किल से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और फिर मामले की सूचना पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को दी.

घटना की जानकारी के बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एसपी अभिनंदन भी मौके पहुंचे हैं और घायलों को आनन-फानन में बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद पुलिस कांस्टेबलों की तहरीर पर 14 नामजद और लगभग 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे जैसे ही नोटिस देने के लिए पहुंचे वहां पर कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई. वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

वे किसी तरह से वहां से निकलने की कोशिश करते रहे लेकिन दबंगों ने उन्हें घेर रखा था. आखिर में उन्हें बचने का मौका मिला और वे वहां से किसी तरह बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =