वैश्विक

Madhya Pradesh: दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों की गोलियों से भूनकर हत्या, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

Madhya Pradesh  के गुना जिले में देर रात पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार, गुना के आरोन इलाके के जंगल में शुक्रवार देर रात पुलिस कर्मी काले हिरण के शिकार मामले में सर्चिंग करने के लिए गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की।

Madhya Pradesh पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ के दौरान ही एसआई और दो सिपाही की मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर घायल है। अभी मुठभेड़ के कारणों को लेकर कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

हालांकि, चर्चा यह है कि एक शव पर 12 से 15 गोलियों लगी है। मुठभेड़ में जिन पुलिसकर्मियों की जान गई है, उनमें एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव, आरक्षक संतराम शामिल हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए है।

इस मामले पर Madhya Pradesh मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर उच्च स्तरीय बैठक सुबह 9.30 बजे बुलाई है। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे

एडीजी इंटेलिजेंस, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा गुना प्रशासन के बड़े अधिकारी भी वर्चुअली बैठक में शामिल जुड़ेंगे।

News

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nine =