फिल्मी चक्कर

Pooja Hegde ने सलमान खान के सिग्नेचर ब्रेसलेट को किया फ्लॉन्ट

Pooja Hegde सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसी बीच पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की. जिसे देखने के बाद सलमान के फैंस खुश हो गए हैं.

Pooja Hegde सलमान खान के पॉपुलर ब्रेसलेट को पहन कर ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग घोषणा की. पूजा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शूटिंग शुरू हो गई है.’ तस्वीर में, Pooja Hegde ब्लैक आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं, वह अपने हाथ में सलमान खान का सिग्नेचर ब्रेसलेट फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. मुस्कुराते हुए वह ब्रेसलेट के साथ पोज देती देखी जा सकती हैं. पूजा की इस फोटो पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) लंबे समय से चर्चे में है. फिल्म में सलमान खान (Salman Khan), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अलावा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) भी हैं. वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म में राघव जुयाल (Raghav Juyal) भी एक खास भूमिका में देखे जाएंगे.

इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म से बिग बॉस -14 की फेम शहनाज गिल ( (Shehnaaz Gill) डेब्यू करने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

Direction का कार्यभार सलमान ने दोस्त और निर्माता साजिद नाडियाडवाला के कंधों पर है. दो महीने पहले, फिल्म सिटी में इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक महंगा सेट तैयार किया गया था और मुंबई के बाहरी इलाके में नए स्थानों को अंतिम रूप दिया गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म की दिसंबर रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म नए साल के मौके पर रिलीज होगी. इसके लिए फरहाद ने प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

Pooja Hegde के अन्य फिल्मों की बात करें तो,पूजा रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की ‘सर्कस’ (Cirkus) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के साथ भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा भी हैं. शेट्टी और भूषण कुमार द्वारा समर्थित यह फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − three =