Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संत शिरोमणि बाबा श्री मोहनदास जी महाराज का समाधि दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  श्री सालासर बालाजी धाम पचौंण्डां रोड़ मुजफ्फरनगर के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सालासर में श्री हनुमान जी महाराज को दाढ़ी-मूछ रूप में साक्षात विराजमान करने वाले संत शिरोमणि श्री श्री १००८ बाबा मोहनदास जी महाराज जी का आज समाधि दिवस धूमधाम से मनाया गया।

जिसके मुख्य यजमान संदीप गोयल सपरिवार रहे। पंडित रवि गौड़ ने विधिवत पूजन अर्चना कराकर भोग लगवाया।सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सम्वत् १८५० आज ही के दिन (वैशाख शुक्ला त्रयोदशी) को प्रातः काल भक्त शिरोमणि श्री श्री १००८ मोहनदास जी महाराज ने जीवित समाधि ली थी।

श्री हनुमान बालाजी  ने संत शिरोमणि बाबा मोहनदास जी को वृद्ध रुप दाढ़ी-मूछ में दर्शन दिए थे तथा संत शिरोमणि मोहनदास जी यह भी कहा कि असौठा गांव से जमीन से मेरी प्रतिमा निकाल कर बैलगाड़ी पर चल देना जहां गाड़ी रूक जाएं वहीं मेरी प्रतिमा को स्थापित कर देना जो श्री सालासर में स्थापित हुई।

आज के आयोजन में मुख्य रूप से सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल, हिंमाशु गर्ग, ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश कुमार, विपुल गर्ग, डा० कमल गुप्ता, नितिन तायल,पवन गोयल ,अजय मित्तल व युवा सेवादार वरूण गर्ग, कार्तिक गोयल, मयूर जैन, अक्षत बंसल, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, दिपांशु शर्मा, संचित गर्ग ,अभी शर्मा , अभिषेक राठी ,यश गर्ग आदि ने सराहनीय सहयोग रहा।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =